यूसुफ के तूफानी शतक से भारत-ए की जोरदार जीत
चेन्नई, 22 सितम्बरः विस्फोटक बल्लेबाज यूसुफ पठान की आतिशी पारी (148) और सुरेश रैना की शानदार गेंदबाजी (23) रन पर चार विकेट की बदौलत भारत (ए) की टीम ने त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला में न्यूजीलैंड ए को आज यहां 81 रनों से हरा दिया।
यूसुफ ने 148 रनों की अपनी शानदार पारी में 128 गेंदों का सामना किया और नौ चौके तथा नौ छक्के लगाए। पिछले दो मैचों की तरह इस बार भी भारत के शीर्ष बल्लेबाज असफल रहे।
भारत ने महज 66 रन के स्कोर पर अपने पांच महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे, लेकिन यूसुफ ने अपनी तूफानी पारी से भारत (ए) को संकट से उबार लिया और टीम को 305 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचा दिया।
306 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और उसके तीन विकेट 97 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुके थे। बड़े लक्ष्य के दबाव में मेहमान टीम के कप्तान पीटर पुल्टन (42) और जेवियस मार्शल (51) ने भारतीय गेंदबाजों के सामने कुछ प्रतिरोध किया।
लेकिन विशाल स्कोर का दबाव हमेशा मेहमान टीम पर नजर आया। फल्टन ने चौथे विकेट के लिए मार्शल के साथ 71 रन की साझेदारी की। उनका विकेट 168 के योग पर गिरा।
फल्टन लेग स्पिनर पीयूष चावला की गेंद को उड़ाकर मारने के चक्कर में स्टंप आउट हो गए। उन्होंने आउट होने से पहले पांच चौके और एक छक्का लगाया।
कप्तान के आउट होने के बाद मार्शल भी ज्यादा देर तक नहीं टिक सके और रैना की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने 49 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के की मदद से 51 रन बनाए।
मार्शल का विकेट 183 के योग पर गिरा। मार्शल के आउट होने के साथ ही न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदें खत्म हो गई। उसके बाद उनके बल्लेबाज छोटे छोटे अंतरालों में आउट होते रहे।
हालांकि इस दौरान एन टी ब्रूम (33) ने इस दौरान कुछ संघर्ष करने की कोशिश की लेकिन वह भी रैना की घूमती गेंद पर पगबाधा आउट हो गए। उन्होंने एक चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाए।
ब्रूम के आउट होने के बाद भारतीय गेंदबाजों को न्यूजीलैंड की पारी समेटने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। 306 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 224 रन पर ही सिमट गई।
भारत की तरफ से रैना ने चार .प्रवीण कुमार और पीयूष चावला ने दो दो और डी कुलकर्णी ने एक विकेट लिया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications