-Staff
चेन्नई, 26 मार्चः भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने कहा है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से यहां शुरू हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट में वह सात बल्लेबाज और चार गेंदबाजों को उतारने के पुराने फार्मूले पर अमल करेंगे. कुंबले ने कहा कि अंतिम एकादश का चयन अभी बाकी है लेकिन वह दो स्पिनरों को लेकर उतरेंगे.
उन्होंने कल यहां पत्रकारों से कहा "हम दो स्पिनरों को उतारेंगे. अंतिम एकादश का चयन अभी नहीं किया गया है, लेकिन हम दो मध्यम तेज गेंदबाज और दो स्पिनरों को मौका देंगे'. सौरव सचिन और सहवाग अतिरिक्त गेंदबाज की कमी पूरी कर सकते हैं.'
कुंबले ने कहा कि वीरेंद्र सहवाग और वसीम जाफर पारी की शुरूआत करेंगे. उन्होंने कहा वसीम अंतिम एकादश में होगा. टीम में कोई भी खिलाड़ी फिटनेस समस्या से नहीं जूझ रहा है. उन्होंने कहा कि दक्षिण अफ्रीका से श्रृंखला जीतकर उनकी टीम आईसीसी रैंकिंग में दूसरे नंबर पर बने रहना चाहती है.
उन्होंने कहा यह आस्ट्रेलिया में किये गए शानदार प्रदर्शन की अगली कड़ी होगा. टेस्ट क्रिकेट के लंबे सत्र का यह आगाज है जिसमें हर सत्र मायने रखता है. उन्होंने कहा हम सभी तैयार हैं. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. हमने आस्ट्रेलिया में भी ऐसा ही किया. टीम आत्मविश्वा से ओतप्रोत है. यदि हम श्रृंखला जीत सके तो नंबर दो पर बने रहेंगैं
गौरतलब है किदक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आज से शुरू हो रही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में जोरदार जीत टीम इंडिया की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की रैंकिंग में दूसरे स्थान पर मौजूदगी को और पुख्ता करेगी.
आस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-2 की हार के बावजूद भारत आईसीसी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गया था और अब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करके इस स्थिति को और मजबूत करना चाहेगा.
आस्ट्रेलिया अब भी दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम है और फिलहाल वह भारत से काफी आगे है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम की जीत भारत और आस्ट्रेलिया के बीच के अंतर को कम कर देगी. अगर भारत इस सीरीज को 3-0 से जीत लेता है तो उसे चार रेटिंग अंक मिलेंगे.
अनिल कुंबले की अगुवायी वाली भारतीय टीम अगर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-0 अथवा 1-1 से सीरीज ड्रा कराने में भी सफल रहती है तो दुनिया की नंबर दो टीम के रूप में उसका रूतबा कायम रहेगा, लेकिन अगर दक्षिण अफ्रीका के हाथों उसे हार का सामना करना पड़ता है तो उसे मेहमान टीम के हाथों नंबर दो टेस्ट टीम का रूतबा गंवाना पडेगा.
युवा कप्तान ग्रीम स्मिथ के नेतृत्व में पाकिस्तान, वेस्ट इंडीज और बंगलादेश को सीरीज में परास्त करके नये जोश के साथ भारतीय जमीन पर कदम रखने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम अगर 1-0 से भी भारत को हरा देती है तो वह दुनिया की नंबर दो टीम बन जाएगी.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, March 26, 2008, 12:26 [IST]
Other articles published on
Mar 26, 2008