Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली की आईपीएल टीम में अक्षय कुमार

नई दिल्ली,1अप्रैलः बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के ब्रांड एंबेसडर होंगे। अक्षय ने कहा, "मैं दिल्ली का रहने वाला हूं और यह मेरी टीम है। क्रिकेट मुझे हमेशा से पसंद रहा है। मैं खेल भावना में पूरा विश्वास रखता हूं।"

डेयरडेविल्स टीम के कप्तान वीरेंद्र सहवाग हैं। इस टीम में गौतम गंभीर, मोहम्मद आसिफ और शोएब मलिक शामिल हैं। अक्षय के आने के बाद क्रिकेट के मैदान में बॉलीवुड के सितारों का मुकाबला तेज होता जा रहा है। किंग खान के मुकाबले आईपीएल में 'खिलाड़ी" अक्षय के आने से आईपीएल के अंदर अब क्रिकेटरों के बीच ही नहीं, बल्कि फिल्मी सितारों के बीच भी मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में दे रहे अक्षय को आज यहां भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की आईपीएल में 'दिल्ली डेयर डेविल्स" टीम का ब्रांड पार्टनर घोषित किया गया। मंच पर अक्षय की एंट्री हेलमेट लगाकर हाथ में बल्ले से विभिन्न शॉट खेलते हुए हुई।

बल्लेबाजी में अपनी पारी पूरी करने के बाद अक्षय ने अपना परिचय कुछ इस अंदाज में दिया, “ मैं अक्षय कुमार हरिओम भाटिया हूं। मैं दिल्ली के चांदनी चौक की परांठे वाली गली का रहने वाला हूं। यह मेरी डेयर डेविल्स टीम है और वीरेंद्र सेहवाग मेरे कप्तान हैं"।

सवालों-जवाबों के ओवर में अक्षय ने अपने 'लाजवाब शॉटों" से सबको निरुत्तर कर दिया। आईपीएल में अब 'दर्द-ए-डिस्को" और 'वेलकम" के बीच मुकाबले के बारे में पूछने पर अक्षय ने गेंद को ऑफ स्टम्प के बाहर छोड़ देने वाले अंदाज में कहा कि हम इस समय स्पोर्ट्स की बातें कर रहे हैं। इस मुकाबले का यहां जिक्र करने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा, “मैं फिल्में कर रहा हूं और करता रहूंगा।

अक्षय ने कहा, “मैं लाल किले के सामने वाले मैदान में क्रिकेट खेला करता था। मेरे डैडी पहलवान थे और वे सेना में थे। वे मेरे मैच देखने आते थे और अपने साथ जूस, पानी की बोतलें लाते थे। मेरे टीम साथियों के अलावा वे प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाड़ियों को भी पानी देते थे। यह देखकर तब मैंने समझा था कि खेल भावना क्या चीज है"।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+