कोलकाता टीम की उम्मीदों पर पानी फिरा

By Staff
नई दिल्ली, 23 मईः दिल्ली डेयरडेविल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का मैच कल बारिश के कारण रद्द हो गया। आईपीएल की मौजूदा श्रृंखला में रद्द होने वाला यह पहला मैच है। दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया।

दिल्ली की सांसे इस मैच के रद्द होने के कारण किंतु-परंतु के खेल में अटक गई हैं। जबकि कोलकाता की टीम अब टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गई है। दिल्ली के अब 13 मैचों से 13 अंक हो गए हैं और उसके लिए शनिवार को मुम्बई के खिलाफ होने वाले उसका आखिरी लीग मैच निर्णायक हो गया है। लेकिन इसके साथ ही उसे अन्य टीमों के मैचों के परिणाम पर भी निर्भर रहना होगा।

कोलकाता के अब 13 मैचों से 11 अंक है और टूर्नामेंट में उसके अभियान पर विराम लग गया है। राजस्थान की टीम 11 मैचों में 18 अंकों के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है। जबकि पंजाब भी 11 मैचों से 16 अंकों के साथ सेमीफाइनल में अपना स्थान लगभग सुनिश्चित कर चुकी है।

सेमीफाइनल के शेष दो स्थानों के लिए मुकाबला अब चेन्नई, मुम्बई ओर दिल्ली के बीच सिमट गया है। चेन्नई 12 मैचों में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। दिल्ली 13 मैचों में 13 अंकों के साथ चौथे स्थान पर है, जबकि मुम्बई 11 मैचों में 12 अंकों के साथ पांचवे स्थान पर है। चेन्नई के पास अब दो मैच, दिल्ली के पास एक मैच और मुम्बई के पास तीन मैच बचे हैं।

दिल्ली को सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिन्दा रखना है तो उसे उम्मीद करनी होगी कि चेन्नई अपने अंतिम दोनों मैच हार जाए और मुम्बई भी अपने शेष तीन में से दो मैच हारे तथा वह अपने आखिरी मैच में मुम्बई पर जीत दर्ज करे।

Story first published: Friday, May 23, 2008, 12:45 [IST]
Other articles published on May 23, 2008
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+