Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्रिकेटरों की नीलामी प्रक्रिया की जांच होः वामदल

नई दिल्ली, 23 फरवरीः वामदलों ने भारतीय क्रिकेटरों की नीलामी पर लगाये गये सैकड़ों करोड़ रुपये के काले धन के स्रोत और सरकार के एक वरिष्ठ सदस्य की इस शर्मनाक सट्टेबाजी में कथित भूमिका की आज केंद्र सरकार से जांच कराने की मांग की.

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) और फारवर्ड ब्लाक के शीर्ष नेताओं नेकहा कि हॉकी, फुटबाल, कबड्डी और एथलेटिक्स को योजनाबद्ध ढंग से समाप्त किया जा रहा है. नेताओं ने इन खेलों की कीमत पर क्रिकेट को बढावा दिये जाने पर अफसोस जताया.

भाकपा के वरिष्ठ नेता गुदास दास गुप्ता ने कहा कि क्रिकेटरों की नीलामी की घटना बेहद शर्मनाक है और यह खेल का पूरी तरह से अवमूल्यन है. उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ इस खेल का भविष्य खराब होगा बल्कि यह हर युवा को अच्छा खिलाड़ी बनाने के बजाय रुपयों की भूख का लालची बना देगा.

गौरतलब है कि बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिये क्रिकेटरों की लाखों डॉलर में बोली लगाई गई थी. उन्होंने इसे सार्वजनिक जीवन के व्यावसायीकरण की सज्ञा देते हुए कहा. यह भी पता लगाना जरुरी है कि इन सब रुपयों का स्रोत क्या हैं.

क्रिकेटरों पर सैकड़ों रुपये खर्च किये जा रहे है. जिन्होंने स्वयं को बेचने के लिये किसी भी सामान्य उपभोक्ता वस्तु की तरह अपने को उपलब्ध कर रखा है. दासगुप्ता ने कहा कि मैं केन्द्र से इस सारे काले धन के स्रोत की जांच की मांग करता हूं.

यह ऐसे समय में हो रहा है जब भारत में दुनिया भर के सबसे अधिक गरीब रहते हैं. उन्होंने कहा कि जांच में सरकार के एक वरिष्ठ सदस्य की इससे सम्बद्धता का भी पता लगाया जाना चाहिए.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+