महाराष्ट्र में चीयरगर्ल्स को लेनी पड़ेगी अनुमति
मुंबई, 25 अप्रैलः महाराष्ट्र में आईपीएल के ट्वेंटी 20 मैचों के दौरान अपनी मादक अदाओं से मंत्रमुग्ध करने वाली विदेशी बालाओं (चीयरगर्ल्स) के नृत्य का आनंद उठाने के लिए अब यहां की सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी।
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में नाच गाकर दर्शकों और खिलाड़ियों का दिल बहलाने वाली विदेशी बालाओं 'चीयरगर्ल्स' के ऊपर आपत्ति दर्ज कराते हुए महाराष्ट्र सरकार ने कहा है कि इनके नृत्य के लिए आईपीएल को पहले से अनुमति लेनी पड़ेगी।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री सिद्धराम ने आज पत्रकारों को बताया कि क्रिकेट के मैचों के दौरान चीयरगर्ल्स के नृत्य के आयोजन के लिए आयोजकों को राज्य सरकार से अनुमति लेनी पड़ेगी।
मंत्री ने कहा, "अर्धनग्न विदेशी लड़कियों का नृत्य निश्चित रूप से अश्लीलता है। यह भारतीय संवेदनाओं, संस्कृति और मान्यताओं के अनुकूल नहीं है।"
म्हेत्रे ने कहा कि यदि बिना पूर्व अनुमति के उक्त बालाओं के नृत्य का आयोजन आईपीएल के आयोजक करते हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ विधायक नितिन गड़करी ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के विधान परिषद (उच्च सदन) में ईपीएल मैचों के दौरान चीयरगर्ल्स के नृत्य पर पाबंदी लगाने की मांग की थी। माना जा रहा है कि उक्त कदम उसी की प्रतिक्रिया स्वरूप उठाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications