नीलामी प्रक्रिया से मेरा कोई वास्ता नहीं: पवार
शिलांग, 23 फरवरीः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शरद पवार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीमों के लिए हुयी खिलाड़ियों की नीलामी को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना से आज अपना पल्ला झाड़ते हुये कहा कि उनका इस नीलामी प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं है.
मुंबई में बुधवार को हुयी नीलामी के दौरान अनुपस्थित रहे पवार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मेरा इससे कोई लेना-देना नहीं है. नीलामी के दौरान कई विशेषज्ञ भी मौजूद थे. इसके अलावा आईपीएल के पैनल में कई उद्योगपति भी मौजूद हैं जो इस तरह के मामलों में क्रिकेटरों की मदद कर सकते हैं.
नीलामी के दौरान उनकी गैर-मौजूदगी के बारे में पूछे जाने पर पवार ने कहा कि मैं नेतृत्व के विकेंद्रीकरण में यकीन करता हूं. मेरी अनुपस्थिति में वहां पर कई विशेषज्ञ मौजूद थे जिन्हें तय दिशा निर्देशों के बारे में पूरी जानकारी थी. मुझे उन पर पूरा विश्वास है और अगर कोई समस्या पैदा होती है तो मैं उसके समाधान के लिए हमेशा उपलब्ध हूं.
हालांकि उन्होंने कहा कि नीलामी के बारे में उन्हें विस्तृत जानकारी आईपीएल के चेयरमैन और बोर्ड उपाध्यक्ष ललित मोदी से मिलेगी. पवार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया भी हैं और इस समय मेघालय में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर चुनाव प्रचार करने के लिए आए हुये हैं.
गौरतलब है कि वामपंथी दलों, शिवसेना और जनता दल यूनाइटेड ने खिलाड़ियों की नीलामी की घटना को क्रिकेट के लिए शर्मनाक बताते हुये इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. इसके अलावा कपिल देव और इरापल्ली प्रसन्ना समेत कई पूर्व क्रिकेटरों को भी खिलाड़ियों का इस तरह बाजार भाव तय करना काफी नागवार गुजरा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications