Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गांगुली की जगह भरना मुश्किलः कपिल

नई दिल्ली, 9 अक्टूबरः पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव ने कहा है कि क्रिकेट को सौरभ गांगुली जैसे शानदार खिलाड़ी की कमी महसूस होती रहेगी और उनके संन्यास के बाद खाली होने वाली जगह रातों-रात नहीं भरी जा सकेगी।

इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) के अध्यक्ष कपिल ने ल्यूमिनस पावर टेक्नोलाजिस प्रा.लि के आईसीएल की टीम "दिल्ली जाएंट्स" का मुख्य प्रायोजक बनने के अवसर पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा "मैं भी गांगुली की कमी महसूस करुंगा जिन्होंने आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के बाद संन्यास लेने का फैसला किया है"।

मैं ही क्या क्रिकेट में सभी को उनकी कमी महसूस होगी, लेकिन क्रिकेट फिर भी चलता रहेगा और आपको आगे बढ़ना होगा।

गांगुली के संन्यास के फैसले के बाद टीम इंडिया के चार अन्य सीनियर खिलाडियों अनिल कुंबले, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड और वी वी एस लक्ष्मण पर दबाव पड़ने के बारे में पूछने पर कपिल ने कहा इसका कोई भी फैसला सीनियरों को ही करना चाहिए।

उन पर किसी तरह का दबाव नहीं डाला जाना चाहिए और यह सुनिश्चित होना चाहिए कि वे जब भी संन्यास लें. तो शांतिपूर्ण ढंग से खुशी खुशी लें।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+