-Staff
नई दिल्ली, 5 जूनः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पहले सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बेशक सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई हो लेकिन बाजार विश्लेषकों को यह जानकर आश्चर्य हो रहा है कि मुनाफा कमाने के मामले में कोलकाता की टीम ने बाजी मार ली है।
कोलकाता की टीम के मालिक बालीवुड स्टार शाहरूख खान अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद नाराज हुए थे। कोलकाता की टीम आईपीएल मुकाबले में छठे स्थान पर रही थी। बहरहाल, नाइट राइडर्स की प्रबंधन समिति ने मुनाफे की राशि से एक विश्व स्तरीय क्रिकेट अकादमी स्थापित करने का फैसला किया है।
टीम के कोच जान बुकानन इस अकादमी का नेतृत्व करेंगे। नाइट राइडर्स के निदेशक जॉय भट्टाचार्य का कहना है, "इस सीजन में बेशक हम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हों लेकिन हमें उम्मीद है कि हमारा भविष्य बेहतर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, June 6, 2008, 12:43 [IST]
Other articles published on
Jun 6, 2008