Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मैकगिल को टीम में वापसी का भरोसा

Macgillमेलबर्न, 18 जनवरीः कलाई की चोट से उबर रहे स्टुअर्ट मैकगिल को अपनी फार्म और फिटनेस साबित करने के लिए सिर्फ दो घरेलू मैच खेलने को मिलेंगे लेकिन आस्ट्रेलिया के इस लेग स्पिन गेंदबाज को पूरा भरोसा है कि वह पाकिस्तान दौरे के लिए टीम में वापसी करने में सफल रहेंगे.

मैकगिल के 25 जनवरी को पश्चिमी आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले प्यूरा कप मैच से पहले न्यू साउथ वेल्स टीम के साथ जुड़ने की संभावना है. इस स्पिन गेंदबाज ने इससे पहले वापसी की संभावना से इंकार किया है जिससे उन्हें चयनकर्ताओं को प्रभावित करने के लिए फरवरी में सिर्फ दो घरेलू मैच मिलेंगे.

मैकगिल ने कहा मुझे लगता है कि अभी इसके लिये काफी समय है. मुझे ऐसा कोई कारण नजर नहीं आता कि मैं दोबारा आस्ट्रेलिया के लिए नहीं खेल पाऊंगा. मैं इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित करने के लिए तैयार नहीं हूं क्योंकि यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि बाकी लोग कैसा खेलते हैं.

आस्ट्रेलिया को मार्च-अप्रैल में पाकिस्तान का दौरा करना है लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की हत्या के बाद कुछ खिलाड़ियों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+