डोपिंग के चक्कर में फिर फंसे आसिफ
नई दिल्ली, 15 जुलाईः पाकिस्तानी तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आसिफ के बारे में लगाई जा रही अटकलें आखिर सही साबित हुई। आसिफ को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैचों के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के मामले में दोषी पाया गया है।
आईपीएल के अध्यक्ष ललित मोदी ने आधिकारिक तौर पर साफ कर दिया कि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ आईपीएल के दौरान प्रतिबंधित दवा के सेवन के दोषी पाए गए हैं।
इस जुर्म के लिए आसिफ पर आजीवन प्रतिबंध लगाया जा सकता है। मोदी ने आज कहा कि आईपीएल में दिल्ली डेअरडेविल्स टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले आसिफ विश्व डोपिंग विरोधी संस्था (वाडा) द्वारा कराए गए टेस्ट में 'फेल' हो गए हैं।
आईपीएल ने वाडा से प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर यह घोषणा की।
मोदी ने आगे कहा कि इस संबंध में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और दिल्ली डेअरडेविल्स टीम का मालिकाना हक रखने वाली फ्रेंचाइजी कंपनी जीएमआर को सूचित कर दिया गया है।
मोदी ने हालांकि पीसीबी या डीएमआर को यह नहीं बताया कि आसिफ ने किस प्रतिबंधित दवा का सेवन किया था।
आसिफ अब आईपीएल से अपने बी-नमूने की जांच का निवेदन कर सकते हैं। बी-नमूने की जांच के बाद आसिफ को आईपीएल के नशा विरोधी न्यायाधिकरण के सामने पेश होना होगा।
रवि बापट, सुनील गावस्कर और शिरीष गुप्ते इस न्यायाधिकरण के सदस्य हैं।
आसिफ दूसरी बार प्रतिबंधित दवाओं के सेवन के दोषी पाए गए हैं। इस कारण उनको सख्त सजा हो सकती है। उन्होंने सीधे तौर पर वाडा की आचार-संहिता की अनुसूची 10.2 का उल्लंघन किया है।
दो साल पहले भारत में हुई चैंपियंस ट्राफी के दौरान पहली बार प्रतिबंधित दवा के सेवन के दोषी पाए जाने पर आसिफ पर एक साल का प्रतिबंध लगाया गया था।
मोदी ने आगे कहा कि जब आसिफ आईपीएल में खेलने के लिए भारत आए थे, तब उनके हाथ में लगी चोट का इलाज चल रहा था। इसके बावजूद आसिफ ने थेरापॉटिक यूज़ एक्जंप्शन (टीयूई) के लिए आवेदन नहीं किया था। अगर उन्होंने ऐसा किया होता तो वह शायद बच सकते थे।
टीयूई का आवेदन करते समय खिलाड़ी को संबंधित बोर्ड या आयोजक को यह बताना पड़ता है कि वह वाडा के अंतर्गत सूचित कुछ प्रतिबंधित दवाओं का सेवन अपने रोग निवारण के लिए कर रहा है न कि अपने शरीर की क्षमता बढ़ाने के लिए।
आसिफ अभी नशीला पदार्थ रखने के एक मामले से निकलने के लिए प्रयासरत हैं। पिछले महीने उन्हें दुबई हवाई अड्डे पर अफीम के साथ पकड़ा गया था। इस मामले में उन्हें 19 दिन हिरासत में गुजारने पड़े थे। पीसीबी फिलहाल इस मामले की जांच करा रहा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications