-Staff
क्राइस्टचर्च, 28 मार्चः इंडियन प्रीमियर लीग के कारण कप्तान डेनियल विटोरी समेत न्यूजीलैंड के पांच प्रमुख खिलाड़ी आगामी इंग्लैंड दौरे पर पहले दो अभ्यास मैच नहीं खेल सकेंगे.
आईपीएल के आयोजकों ने वायदा किया है कि इस टूर्नामेंट का असर खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम पर नहीं पड़ेगा, लेकिन न्यूजीलैंड को अपने प्रमुख खिलाड़ियों को दो अभ्यास मैचों से बाहर रखना पड़ा है.
न्यूजीलैंड क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी जस्टिन वान ने आज बताया कि विटोरी ब्रेंडन मैकुलम जैकब ओरम रास टेलर और काइल मिल्स आईपीएल मैचों के बाद ही इंग्लैंड आ सकेंगे लिहाजा ये 27 अप्रैल को एमसीसी पर एक दिवसीय अभ्यास मैच और अगले दिन से केंट में होने वाले तीन दिवसीय मैच में नहीं खेलेंगे.
वान ने कहा 'मैने खिलाड़ियों, कोच और पूरी टीम से एक साथ बात की है. इसके अलावा न्यूजीलैंड क्रिकेट प्लेयर्स एसोसिएशन से भी बात की ताकि आईपीएल खिलाड़ियों के आगमन के विकल्पों पर चर्चा की जा सके'. हमने सर्वसम्मति से फैसला ले लिया है'.
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, March 28, 2008, 12:38 [IST]
Other articles published on
Mar 28, 2008