Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हमें भारत से सीख लेनी होगीः यूनिस

Ypunis khanकराची, 25 जनवरीः पाकिस्तान के वरिष्ठ बल्लेबाज यूनिस खान चाहते हैं कि भारत से सबक लेते हुए उनकी टीम भी यहां दौरे पर आने वाली विश्व चैम्पियन आस्ट्रेलिया की टीम के खिलाफ आक्रामक रवैया अपनाए. यूनिस ने कहा कि भारतीय टीम ने सिडनी टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ आक्रामक रूख अपनाया और इस व्यवहार से उनको बाद में लाभ भी मिला.

भारत ने पहले दो टेस्ट मैचों में पराजय झेलने के बाद पर्थ टेस्ट जीता और अब वे एडिलेड टेस्ट के पहले दिन पांच विकेट पर 309 बनाकर हावी होकर खेल रहे हैं. यूनिस ने कहा कि मैं नहीं समझता कि आस्ट्रेलिया जैसी दमदार टीम के खिलाफ आप रक्षात्मक रवैया या कोई बीच का रास्ता अपना कर जीत दर्ज कर सकते हैं.

उनको हराने के लिये पूरी तरह आक्रामक होना होगा. यूनिस ने कहा कि वह आस्ट्रेलिया के खिलाफ पूरी तरह से हल्ला बोल नीति अपनाने की सलाह देंगे. आस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन टेस्ट पांच वन डे और एक ट्वेंटी. 20 मैच खेलना है. उन्होंने कहा कि भारत इसलिये जीत दर्ज कर सका क्योंकि उसने अपनी गेंदबाजी में स्पिनरों के जरिये विविधता दिखाई. इसलिये हमें भी अपनी गेंदबाजी में विविधता का प्रयोग करना होगा.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+