पीसीबी ने डोप कांड से पल्ला झाड़ा
कराची, 14 जुलाईः इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के डोप कांड से दूरी बनाते हुए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने कहा कि उन्हें इस विवाद में अपने किसी खिलाड़ी के शामिल होने की सूचना नहीं है।
पीसीबी के एक सूत्र ने कहा "फिलहाल हमारी कोई भूमिका नहीं है। क्योंकि यह पाजीटिव टेस्ट आईपीएल और भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अंदरूनी मामला है और हमें अभी तक किसी ने नहीं बताया है कि इसमें हमारा खिलाड़ी शामिल हो सकता है।"
आईपीएल के आयुक्त ललित मोदी ने पुष्टि की है कि लीग के दौरान एक खिलाड़ी का नमूना पहली बार में पाजीटिव पाया गया। भारतीय मीडिया जहां अटकलें लगा रहा है कि यह उपमहाद्वीप का एक तेज गेंदबाज हो सकता है वहीं दुबई में मोहम्मद आसिफ की हिरासत के बाद पाकिस्तान एक और विवाद में पड़ सकता है।
कयास लगाए जा रहे हैं कि यह खिलाड़ी आसिफ हो सकता है जिनका दिल्ली डेयर डेविल्स की ओर से खेलते हुए डोप परीक्षण हुआ था। आईपीएल में खेलने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ियों के करीबी एक सूत्र ने कहा उमर गुल का भी टेस्ट हुआ था लेकिन शोएब अख्तर का कोई टेस्ट नहीं किया गया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications