-Staff
कराची 13 जूनः पूर्व टेस्ट कप्तान इंतिखाब आलम का मानना है कि पाकिस्तान के कोच ज्योफ लासन परिणाम देने में असफल रहे हैं और उन्हें पद त्याग देना चाहिए जबकि जहीर अब्बास की राय है कि विदेशी कोच रखना यहां कारगर साबित नहीं होगा।
शोएब मलिक की अगुवाई में बांग्लादेश में चल रही त्रिकोणीय श्रृंखला में पाकिस्तान को भारत के हाथों के मिली 140 रन की करारी शिकस्त के बाद इंतिखाब ने लाहौर में पत्रकारों को बताया कि लासन ने निराश किया है और उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
इंतिखाब ने कहा इस मैच में बतौर कोच लासन की भूमिका कहीं भी दिखायी नहीं दी। वह परिणाम दिलाने में असफल रहे हैं। पिछले साल वेस्टइंडीज में विश्व कप के दौरान बाब वूल्मर की मौत के बाद लासन को अगस्त में पाकिस्तान टीम का कोच नियुक्त किया गया था।
लासन से शुरू में दो साल का अनुबंध किया गया और कहा गया कि इस दौरान उन्हें पाकिस्तान को एक बड़ा खिताब दिलाना होगा। इसके बाद ही उनके अनुबंध की समीक्षा होगी। इंतिखाब को लगता है कि ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है। भाषा
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, June 13, 2008, 14:56 [IST]
Other articles published on
Jun 13, 2008