Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खिलाड़िया पर प्रतिबंध भारी पड़ेगा पीसीबी को

कराची, 30 जनवरीः पाकिस्तान के अटार्नी जनरल मलिक कय्यूम ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को चेतावनी दी है कि अगर खिलाड़ियों पर बागी इंडियन क्रिकेट लीग में भाग लेने पर प्रतिबंध लगाया गया और वे खिलाड़ी इस मामले को लेकर अदालत चले जाते है तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पीसीबी ने पूर्व कप्तान इंजमामुल हक, अब्दुल रज्जाक, इमरान फरहत, तौफिक उमर, शब्बीर अहमद और अजहर महमूद पर घरेलू क्रिकेट खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. यह प्रतिबंध इन खिलाड़ियों के भारत में पिछले माह आईसीएल में खेल कर वापस आने के बाद लगाया गया.

इंजमाम और अजहर के अलावा अन्य चारों खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में सक्रिय हैं. ये विभिन्न विभागों और बैंको से अपनी क्रिकेट क्षमता के कारण पर जुडे हुए हैं.
खिलाड़ियों का कहना है कि अगर बोर्ड का यह प्रतिबंध जारी रहता है तो उन्हें अपनी नौकरी गंवानी पड़ सकती है.

आठ साल पहले पाकिस्तान क्रिकेट में मैच फिक्सिंग मामले को लाहौर उच्च न्यायालय में उस समय जज रह चुके कय्यूम ने कहा खिलाड़ियों के लिये अदालत जाने के रास्ता साफ है और यह न्यायोचित होगा.

उन्होंने कहा कि कानून के हिसाब से इन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया जाना न्यायोचित नहीं है क्योंकि बोर्ड दरअसल इन खिलाड़ियों को रोजी-रोटी कमाने से रोक रहा है जो किसी भी पाकिस्तानी का मौलिक अधिकार है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+