दूसरी बार "मंकी" कहने पर की शिकायतः.पोंटिंग
सिडनी,10 जनवरीः आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने कहा है कि हरभजन सिंह द्वारा एंड्रयू साइमंड्स को दूसरी बार (मंकी) कहे जाने के कारण उन्होंने इस भारतीय ऑफ स्पिनर की नस्लभेदी टिप्पणी के लिए मैच रेफरी से शिकायत की थी.समाचार पत्र "द आस्ट्रेलियन" में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार सिडनी में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की समाप्ति के बाद भारतीय कप्तान अनिल कुंबले ने पोंटिंग को फोन कर हरभजन की शिकायत नहीं करने का आग्रह किया था, लेकिन उससे पहले वह इसकी शिकायत अंपायर मार्क बेनसन और स्टीव बकनर से कर चुके थे.
रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष अक्टूबर में भारत के एकदिवसीय दौरे के दौरान भी हरभजन ने साइमंड्स के बारे में टिप्पणी की थी और उस समय आस्टेलिया की टीम सदस्यों ने इसकी शिकायत की मांग की थी जिसके बाद पोंटिंग ने इस बारे में भविष्य में ऐसी घटना दोहराये जाने पर कड़ा रुख अपनाने का निर्णय लिया था.
सिडनी में दूसरे टेस्ट के दौरान जब हरभजन ने दूसरी बार साइमंड्स को मंकी कहा तब पोंटिंग ने इसकी शिकायत करने का निर्णय लिया. रिपोर्ट के अनुसार पोंटिंग ने हरभजन की शिकायत करने से पहले टीम के अन्य खिलाड़ियों और सहयोगी कर्मचारियों की बैठक कर इस मामले पर चर्चा की थी.
आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य भारत दौरे के दौरान मुम्बई में दर्शकों के एक वर्ग द्वारा की गई टिप्पणी से बीसीसीआई अधिकारियों के इंकार से पहले की बहुत निराश थे. इसके कारण ही सदस्यों ने हरभजन की शिकायत करने का निर्णय लिया.
उल्लेखनीय है कि कुंबले ने बुधवार को कहा था कि उन्होंने पोंटिंग से हरभजन की शिकायत नहीं करने का आग्रह किया था लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
