ईरानी ट्राफी से दूर रहेंगे सचिन
मुंबई, 20 सितम्बर:भारत एकादश और रणजी चैंपियन दिल्ली के बीच वड़ोदरा में खेले जाने वाले ईरानीट्रॉफी से सचिनतेंडुलकरने दूर रहने का फैसला किया है। सचिन ने यह फैसला अपनी कोहनीके चोट के कारण लिया है।
आस्ट्रेलिया के साथ अगले महीने खेली जाने वाली चार मैचों की टेस्ट श्रंखला से पहले वे पूरी तरह फिट होकर ही टीम में वापसी करना चाहते हैं। सचिन अपनी कोहनी की चोट से पूरी तरह उबरे नहीं हैं,
'क्रिकइंफो' के मुताबिक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के फिजियो पॉल क्लोज ने सचिन को ईरानी ट्राफी से दूर रहकर आराम करने की सलाह दी है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी ने बताया कि सचिन की कोहनी की चोट ठीक हो चुकी है, लेकिन किसी तरह की आशंका न रह जाए, इसी कारण क्लोज ने उन्हें और थोड़े दिन आराम करने की सलाह दी है।
पिछले महीने श्रीलंका के साथ खेली गई टेस्ट श्रंखला के दौरान क्षेत्ररक्षण करते समय सचिन की कोहनी चोटिल हो गई थी, जिसके कारण उन्हें दौरा बीच में छोड़कर ही स्वदेश लौटना पड़ा था।
श्रीलंका से लौटने के बाद सचिन ने अपनी कोहनी का इलाज कराया और फिर खुद को ईरानी ट्राफी के लिए फिट घोषित कर दिया। सचिन के स्थानापन्न को लेकर शेट्टी ने कहा कि चूंकी शेष भारत एकादश टीम में पहले से ही 14 खिलाड़ी शामिल हैं, लिहाजा सचिन के स्थान पर किसी अन्य के चुने जाने की संभावना नहीं है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications