-Staff
मोहाली, 17 अक्टूबरः मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने आज इतिहास रच दिया। उनेहोंने अपने खिताबों की फेहरिस्त में एक और खिताब जोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के नाम था।
मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के पहले दिन सचिन ने वेस्ट इंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के 11,953 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए टेस्ट बल्लेबाजों के नए 'सरताज" बन गए।
पिछले मैच में सचिन सिर्फ 15 रन से पीछे रह गए थे जिससे उनके समर्थक निराश हुए थे लेकिन आज मोहाली में जैसे ही उन्होंने अपना 15वां रन बनाया वैसे ही देश भर में खुशी की लहर दौड़ गई।
समर्थकों ने तालियों और पटाखों के साथ सचिन को बधाई दी तो मैदान में खड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी हाथ मिलाकर उन्हें बधाई दी।
सचिन ने यह उपलब्धि 152वें टेस्ट मैच में हासिल की है। इस दौरान उन्होंने 247 पारियां खेलते 54.23 के बेहतरीन औसत की मदद से 39 शतक और 49 अर्धशतक लगाए।
वहीं लारा ने 131 टेस्ट की 232 पारियों में 52.88 के शानदार औसत की मदद से 11,953 रन बनाए थे, इसमें 34 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, October 17, 2008, 14:55 [IST]
Other articles published on
Oct 17, 2008