आस्ट्रेलियाई जीत के लिये आतुर थेः गांगुली
कैनबरा, 11 जनवरीः भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विवादों से भरी आस्ट्रेलियाई टीम के मैदानी व्यवहार को अलग परिदृश्य देते हुए कहा कि सिडनी टेस्ट के अंतिम दिन उनके बर्ताव को देखकर ऐसा लग रहा था कि वे इस मैच को जीतने के लिये आतुर थे.आस्ट्रेलियन कैपिटल टेरिटरी इंविटेशनल इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान गांगुली ने कहा मैं उनकी जीतने की आतुरता को देखकर प्रभावित था. इसलिये उन्होंने इतने सारे टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की है.
उन्होंने कहा उन्हें जीतने का मौका दिखायी दिया और इसे हासिल करने के लिये वे कुछ भी करने को तैयार होंगे. गांगुली ने रिकी पोंटिंग की टीम के खेलने के जज्बे की प्रशंसा की. उन्होंने कहा जब वे विश्व कप फाइनल में मैदान में आये थे तो वे बिलकुल अलग लग रहे थे. वे अपना क्रिकेट अन्य दूसरी टीमों से बिलकुल अलग तरीके से खेलते हैं.
हालांकि गांगुली ने कहा कि युवा भारतीय खिलाड़ियों के लिये इस तरह का जज्बा लाना असंभव नहीं है. हरभजन सिंह पर दूसरे टेस्ट में लगे नस्ली आरोपों के बारे में इस पूर्व कप्तान ने संशय जताया और कहा कि इस ऑफ स्पिनर ने इस तरह की टिप्पणी नहीं की होगी.
Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications