Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मिस्बाह को टीम में रखना मुश्किलः सौरव

कोलकाता, 12 मार्चः कोलकाता की नाइट राइडर्स के कप्तान सौरभ गांगुली नेकहा कि उन्हें पाकिस्तान के मिस्बाह उल हक को छोड़ना पड़ेगा क्योंकि टीम का बजट उन्हें रखने की इजाजत नहीं देता.

कोलकाता की नाइट राइडर्स टीम के अनावरण समारोह के दौरान सौरभ गांगुली ने पत्रकारों से कहा कि हमने शुरुआत में मिस्बा को रखना चाहा था लेकिन हमारी जेब इसकी इजाजत नहीं देती. उन्होंने कहा कि हमारी टीम में छह अंतर्राष्ट्रीय सितारे हैं.

हम अपनी टीम के साथ खुश हैं और उम्मीद है कि यह अच्छा प्रदर्शन करेगी. सौरभ ने लक्ष्मी रतन शुक्ला, सौराशिष लाहिडी, रिद्धिमान साहा और रोहन बनर्जी सरीखे घरेलू खिलाड़ियों पर भरोसा जताया.

उन्होंने कहा कि हमारे पास घरेलू श्रृंखला में खेलने वाले खिलाड़ियों की अच्छी नस्ल है और उम्मीद है कि हमारी टीम अपने पूरे दमखम के साथ खेलेगी. सिने अभिनेता शाहख खान और कोच जान बुकानन के साथ अपने संबंधों के बारे में सौरभ ने कहा कि मैं काफी लंबे अर्से से शाहरुख को जानता हूं और वह मेरे अच्छे दोस्त हैं.

इसके अलावा बुकानन अच्छे कोच में से एक हैं और उम्मीद की जानी चाहिए कि वह टीम के लिए बेहतर योगदान करेंगे.

मिस्बाह उल-हक को बंगलीर ने खरीदा

कोलकाता की नाइट राइडर्स द्वारा पाकिस्तानी बल्लेबाज मिस्बाह उल-हक को अपनी टाम में रखने की असमर्थता जताने के बाद उन्हें 'बेंगलूरु रॉयल चैलेंजर्स" टीम में शामिल कर लिया गया है. मिसबाह के साथ हीअंडर- 19 विश्वकप विजेता भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहलीभी इस टीम के लिए खेलते नज़र आएंगे.

मिस्बाह पिछले साल सितम्बर में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले ट्वेंटी-20 विश्वकप में सनसनी बनकर उभरे थे. रॉयल चैलेंजर्स ने इन दोनों खिलाड़ियों को आज हुई नीलामी में खरीद लिया. बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स ने बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर अब्दुर रज्जाक और भारत की अंडर- 19 टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी को भी खरीदा है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+