Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

फॉलोआन करना पड़ा भारत को

कोलंबो, 26 जुलाईः मेजबान स्पिनरों अजंता मेंडिस और मुथैया मुरलीधरन के जाल में उलझे भारत को श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज यहां फालोआन के लिए मजबूर होना पड़ा।

श्रीलंका के छह विकेट पर 600 के जवाब में भारतीय टीम अपनी पहली पारी में सिर्फ 223 रन बना कर आउट हो गई। अनुभवी बल्लेबाज वी वी एस लक्ष्मण ने अकेले संघर्ष करते हुए 56 रन बनाए और आखिरी विकेट के रूप में आउट हुए।

सुबह भारत ने छह विकेट पर 159 से आगे खेलना शुरू किया तो उसे फालोआन से बचने के लिए 242 रन और चाहिए थे। काम काफी मुश्किल था और मुरलीधरन तथा मेंडिस ने अपनी बलखाती गेंदों से इसे नामुमकिन बना दिया।

मेंडिस ने चौथे दिन गिरे भारत की पहली पारी के चार विकेटों में से तीन खिलाडियों को आउट किया। उन्होंने पारी में कुल चार विकेट लिए और मुरलीधरन ने पांच खिलाड़ियों को आउट किया।

मेंडिस ने भारत के कप्तान अनिल कुंबले को एक रन के उनके पिछले दिन के स्कोर पर ही पगबाधा आउट कर श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई।

हरभजन सिंह ने दो चौके लगाए मगर इसके बाद नौ रन के निजी स्कोर पर मुरलीधरन की गेंद को वर्नपुरा के हाथों में खेल बैठे जहीर खान भी पांच रन बना कर मेंडिस की गेंद पर पगबाधा आउट हो गए।

लक्ष्मण और आखिरी बल्लेबाज इशांत शर्मा (नाबाद 13) ने 10 वें विकेट के लिए 35 रनों की साझेदारी की। लक्ष्मण पूरी जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए 118 गेंदों का सामना कर छह चौकों के साथ 56 रन बनाने के बाद मेंडिस की गेंद पर बोल्ड हो गए।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+