Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत की टेस्ट मैच में सबसे बड़ी हार

कोलंबो, 27 जुलाईः श्रीलंका ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन कल यहां भारतीय टीम को फॉलो आन देने के बाद पारी और 239 रन से शिकस्त दी।

भारतीय टीम दूसरी पारी में 138 रन पर सिमट गयी। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने छह विकेट पर 600 रन पूरे किए। मुथैया मुरलीधरन और असंथा मेंडिस की कहर की बदौलत श्रीलंका ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट मैदान पर खेले गए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत को एक पारी और 239 रनों से रौंद दिया।
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों में भारत की यह सबसे बड़ी हार है। इससे पहले श्रीलंका ने वर्ष 2001 में कोलंबो में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भारत को एक पारी और 77 रनों से हराया था।

पहली पारी में श्रीलंका के स्कोर 6 विकेट पर 600 (घोषित) के जवाब में अपनी पहली पारी में 233 रन बनाने वाली भारतीय टीम फालोऑन खेलते हुए दूसरी पारी में महज 45 ओवरों में 138 रन बनाकर आउट हो गई।

तीन मैचों की टेस्ट श्रंखला में श्रीलंका की टीम 1-0 से आगे हो गई है। श्रंखला का दूसरा टेस्ट मैच 31 जुलाई से दक्षिणी शहर गाले में खेला जाना है।

110 रन देकर 11 विकेट झटकने वाले मुरलीधरन को मैन ऑफ द मैच चुना गया। 121 टेस्ट मैचों के अपने करियर में अब तक 746 विकेट झटक चुके मुरली ने 21वीं बार एक मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा किया।

मुरलीधरन भारत और श्रीलंका के बीच अब तक खेले गए टेस्ट मैचों में से किसी एक मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ी बन गए।

उन्होंने भारत के वेंकटपति राजू को पीछे छोड़ा, जिन्होंने वर्ष 1994 में अहमदाबाद टेस्ट में 125 रन देकर 11 विकेट चटकाए थे। मुरली ने वर्ष 2001 के कोलंबो टेस्ट मैच में भी 196 रन देकर 11 विकेट लिए थे।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+