Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मेरी बर्खास्तगी अंपायरों के लिए बुराः.बकनर

Steve Bucknerकिंग्सटन, 16 जनवरीः भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी में खेले गए दूसरे क्रिकेट टेस्ट में कई गलत फैसले देने के कारण सीरीज से हटाए गए विवादास्पद अंपायर स्टीव बकनर ने इस मैच में दो गलत निर्णय देने की बात स्वीकार की है लेकिन साथ ही अपनी बर्खास्तगी के कारणों पर सवाल उठाया है.

बकनर ने आज यहां मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज से हटाए जाने पर मुझे निराशा हुई है, लेकिन मैं इस मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के फैसले का सम्मान करता हूं.

120 टेस्टों में अंपायरिंग कर चुके बकनर ने दार्शनिक अंदाज में कहा कि मनुष्य गलतियों का पुतला है और उसको माफ करना ईश्वरीय कृत्य है. उन्होंने कहा कि रिकार्ड 35 अपीलों पर दो गलत निर्णय देने मात्र से ही अंपायर को किनारे करना मेरे हिसाब से अंपायरों के लिए एक बुरा दिन है. उन्होंने कहा कि उन्हें बलि का बकरा बनाया जा रहा है.

बकनर ने सिडनी टेस्ट में कई गलत फैसले दिए. पहली पारी में आस्ट्रेलिया के हरफनमौला खिलाडी एंड्रयू साइमंड्स को आउट नदेकर और दूसरी पारी में राहुल द्रविड को आउट देकर उन्होंने अपने लिए आलोचनाओं का पिटारा खोल दिया था. उनके इन विवादास्पद फैसलों के कारण ही भारत सिडनी टेस्ट हार गया था.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के दबाव के आगे झुकते हुए आईसीसी ने तीसरे टेस्ट लिए बकनर के स्थान पर न्यूजीलैंड के बिली बौडन को अंपायर नियुक्त किया है.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+