अंडर 19 विश्व कप के लिए भारत तैयार
कुआलालम्पुर, 13 फरवरीः भारत की अंडर 19 टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि न्यूजीलैंड दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड इस सप्ताह से शुरू होने वाले आईसीसी अंडर 19 क्रिकेट विश्व कप में कड़ी चुनौती पेश करेंगे.
भारत अभी इस टूर्नामेंट का उप विजेता है. वह पिछली बार फाइनल में पाकिस्तान से हार गया था.
कोहली ने कहा कि टीम इस टूर्नामेंट के लिये अच्छी तरह से तैयार है. उन्होंने कहा कि ये तीनों टीमें प्रतिस्पर्धी हैं और हमें उन पर नजर रखनी होगी लेकिन हमारी टीम टूर्नामेंट के लिये अच्छी तरह से तैयार है.
विश्व कप 17 फरवरी से तीन मार्च तक तीन स्थानों कुआलालम्पुर के किनारा ओवल मैदान दक्षिण मलेशिया के जोहोर शहर और पेनांग प्रांत में खेला जाएगा.
भारत को वेस्टइंडीज दक्षिण अफ्रीका और पापुआ न्यूगिनी के साथ ग्रुप बी में रखा गया है. उसका पहला मैच 17 फरवरी को पापुआ न्यूगिनी से होगा.
अंडर 19 विश्व कप में 16 टीमें भाग ले रही हैं. ये टीमें हैं भारत, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जिम्बाब्वे, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, नेपाल बरमुडा, मलेशिया, पापुआ, न्यूगिनी, नामीबिया और आयरलैंड है.
कोहली ने कहा कि उनकी टीम से काफी अपेक्षाएं हैं लेकिन इसका उन पर दबाव नहीं है. टीम का सबसे युवा खिलाड़ी 17 वर्षीय तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान है.आस्ट्रेलिया के डेव वाटमोर टीम के कोच हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications