Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अंडर 19 विश्व कप में भारत फिर जीता

कुआलालम्पुर, 20 फरवरीः प्रदीप सांगवान की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारतीय टीम ने अंडर 19 विश्व कप क्रिकेट में लगातार दूसरी धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए आज दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हरा दिया.

दक्षिण अफ्रीका ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पूरी टीम 31वें ओवर में 149 रन पर आउट हो गई. सांगवान ने दस ओवर में 44 रन देकर पांच विकेट चटकाये.

दक्षिण अफ्रीका के लिये सिर्फ जे वंडियार ही टिककर खेल सका जिसने 45 गेंद में सात चौकों और एक छक्के की मदद से 53 रन बनाये. जीत के लिये 150 रन का लक्ष्य भारत ने 42 ओवर में चार विकेट खोकर हासिल किया.

सलामी बल्लेबाज तरूवर कोहली ने 54 और तन्मय श्रीवास्तव ने 47 रन बनाये. रविवार को खेले गए पहले मैच में भारत ने पपुआ न्यूगिनी को 195 रन से मात दी थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+