धोनी वनडे और युवराज 20-20 में सर्वश्रेष्ठ
दुबई,11 सितंबरः भारत के एकदिवसीय और 20-20 टीमों के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को क्रिकेट के (आस्कर) समझे जाने वाले आईसीसी पुरस्कारों में वर्ष के सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय खिलाड़ी और आकर्षक बल्लेबाज युवराज सिंह को 20-20 इंटरनेशनल परफार्मेंस पुरस्कार से नवाजा गया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा आज रात यहां आयोजित समारोह में इन पुरस्कारों की घोषणा की गई। ये पुरस्कार नौ अगस्त 2007 से 12 अगस्त 2008 के बीच खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर दिए गए हैं।
वनडे प्लेयर आफ द ईयर की होड़ में धोनी के अलावा ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन, भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के मोहम्मद यूसुफ भी शामिल थे।
धोनी की कप्तानी में भारत ने पिछले वर्ष दक्षिण अफ्रीका में आयोजित पहला 20-20 विश्व कप जीता था। इसके बाद भारत ने अपनी जमीन पर चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को वनडे सीरीज में शिकस्त दी थी।
इस वर्ष की शुरूआत में आस्ट्रेलिया में त्रिकोणीय सीरीज जीतकर धोनी ने अपनी कप्तानी का लोहा मनवाया था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications