युवराज, ज़हीर व रुद्र को क्रिकइंफो पुरस्कार
नई दिल्ली, 31 जनवरीः“क्रिकइंफो पुरस्कारों" के विजेता, विश्व के छह धाकड़ क्रिकेटरों में भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, ज़हीर खान और रुद्र प्रताप सिंह भी शामिल हैं. क्रिकइंफो के संपादक संबित बल के अनुसारइन खिलाड़ियों को वर्ष 2007 में उनके यादगार प्रदर्शनों के लिए पुरस्कृत किया गया है.
हालांकि इस पुरस्कार में कोई नकद इनाम नहीं है मगर संबित बल के अनुसारयह खिलाड़ियों के लिए काफी अहम होगा. पुरस्कार पाने वालों में तीन भारतीयों के अलावा श्रीलंका के कुमार संगकारा और लासिथ मलिंगा तथा ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट शामिल हैं.
युवराज सिंह को 20-20 विश्वकप के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों पर 70 रन बनानेके लिए यह पुरस्कार दिया गया है. इस टूर्नामेंट में ही युवराज ने इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में छह छक्के भी जमाए थे. तेज गेंदबाज जहीर को यह पुरस्कार ट्रेंट ब्रिज में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 75 रनों पर पांच विकेट लेने के एवज में मिल रहा है.जहीर की बेहतरीन गेंदबाजी की मदद से भारत ने यह टेस्ट जीतकर सीरीज में भी 1-0 से जीत हासिल की थी.
युवा तेज गेंदबाज रुद्र प्रताप सिंह को 20-20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डरबन में 13 रन पर चार विकेट लेने के लिए यह पुरस्कार दिया गया है. संगकारा को टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी, मलिंगा को वनडे क्रिकेट में बेहतरीन गेंदबाजी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर चुके गिलक्रिस्ट को भी वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए यह पुरस्कार दिया गया है.
इन पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों का चयन क्रिकइंफो की टीम ने किया है. पुरस्कार विजेताओं का चयन जिस ज्यूरी ने किया उसमें ज्यैफ्री बॉयकॉट, इयान चैपल, डैरिल कलिनन, टोनी ग्रेग, माइकल होल्डिंग, डेविड लॉयड, संजय मांजरेकर, रमीज राजा और रवि शास्त्री जैसे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शामिल हैं.

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications