For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

युवराज को निरंतरता दर्शानी होगीः दिलीप

By Super

नई दिल्ली, 8 मार्चः त्रिकोणीय सिरीज़ में ऑस्ट्रेलिया को उसी की ज़मीन पर हराकर लौटी भारतीय टीम का जश्न अभी खत्म भी नहीं हुआ कि एक बार फिर से बयानबाज़ियों का दौर शुरु हो गया.

मुख्य चयनकर्ता दिलीप वेंगसरकर ने सीरीज के दौरान टीम इंडिया के उप कप्तान युवराज सिंह के प्रदर्शन पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि युवराज को अपने प्रदर्शन में निरंतरता दर्शानी होगी और अपनी प्रतिभा के हिसाब से खेलना होगा. यह बात उन्होंने एक पत्रिका को दिए गए इंटरव्यू में कहा.

भारतीय क्रिकेट टीम के वतन वापसी के ठीक दो दिन बाद वेंगी ने यह बात कही है. वेंगी ने साफ तौर पर कहा युवराज हिछले 8 साल से बारतीय टीम से जुड़े हैं लेकिन अभी तक उन्होंने खुद को एक टेस्ट खिलाड़ी के रूप में स्थापित नहीं किया है और इसके लिए वे ही जिम्मेदार हैं, कोई और नहीं.

वेंगसरकर ने युवराज की आलोचनाओं के साथ ही कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की खूब प्रशंसा भी की. वेंगी ने दोनी के फैसले लेने की क्षमता और कहा कि धोनी अपने खिलाड़ियों पर विश्वास रखते हैं जो कि एक अच्छे कप्तान का गुण है.

वहीं, एक समाचार चैनल के लिए टीम के सहायक कोच लालचंद राजपूत ने भी कहा है कि युवराज को टीम में जगह बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करना होगी.

वेंगसरकर के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भारतीय टीम के सहायक कोच लालचंद राजपूत ने कहा कि “सभी खिलाड़ी बुरे दौर से गुजरते हैं. उन्होंने कहा, “वेंगसरकर के इस बयान से मैं चकित हूं. लोगों को पता होना चाहिए की वे क्या कह रहे हैं."

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+