For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रिकेटर प्रवीण कुमार के फ्लैट में बनी ब्‍लू फिल्‍म, छापेमारी

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। क्रिकेटर प्रवीण कुमार मुश्किल में पड़ गये हैं। दो लड़कियों के अश्‍लील एमएमएस और वीडियो क्लिपिंग मामले में बुधवार को पुलिस ने उनके फ्लैट पर दबिश डाली। हालांकि पुलिस इस संबंध में कुछ भी कहने से कतरा रही है। मालूम हो कि मेरठ-दिल्‍ली रोड पर प्रवीण कुमार का फ्लैट है। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि पुनीत चौधरी नामक युवक और उसके साथियों ने दो लड़कियों के अश्लील एमएमएस और वीडियो क्लिपिंग बनाई है।

पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार पुलिस दो प्रवीण कुमार के फ्लैट पर गई थी मगर वहां ताला लगा हुआ था। उधर प्रवीण कुमार के बड़े भाई विनय कुमार ने अश्लील एमएमएस और अश्लील वीडियो क्लिपिंग के मामले से तो खुद को अंजान बताया।


हालांकि प्रवीण कुमार भाई विनय कुमार ने इस बात की पुष्टि की है कि पुनीत चौधरी पुनीत चौधरी सुपरटेक में जिस फ्लैट में रह रहा है, वह प्रवीण कुमार का है। विनय के अनुसार प्रवीण ने फ्लैट को मामा के लड़के पुनीत को किराये पर दिया हुआ है। मालूम हो कि प्रवीण कुमार का विवादों से नाता नया नहीं है। साल 2008 में उनपर मेरठ में एक डॉक्टर को सरेआम पीटने का आरोप लगा।

2011 में वेस्ट इंडीज़ दौरे में एक दर्शक से भिड़ने के बाद काफी बवाल हुआ। इसी साल उन्हें इंग्लैंड में भी फजीहत झेलनी पड़ी। यहां पर भी वो एक दर्शक से उलझे। इसी दौरे के दूसरे टेस्ट में अंपायर पर गुस्सा दिखाने के चलते उनपर जुर्माना हुआ। इस साल फरवरी में एक कॉरपोरेट टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने एक बॉलर को सिर से टक्कर मारी। रेफरी ने रिपोर्ट भेजी कि वो मानसिक तौर पर अस्थिर हैं। इसके बाद बीसीसीआई ने कड़ी चेतावनी के बाद उन्हें छोड़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+