सुशील को क्रिकेट सितारों का सलाम

नई दिल्‍ली । लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतकर देश को गौरवान्वित करने वाले सुशील कुमार को भारतीय क्रिकेटरों ने ट्वीट कर बधाइयां दी है। भारत के मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेन्‍दुलकर ने सुशील को बधाई देते हुए अपने ट्विटर एकाउन्‍ट पर लिखा है कि 'सुशील ने रजत पदक जीतकर हमें गौरवान्वित किया है, हम उनकी, प्रतिबद्धता, समर्पण और प्रयासों की सराहना करते हैं, शाबाश सुशील।'

भारत के विस्‍फोटक ओपनर वीरेन्‍द्र सहवाग ने अपने ट्विटर एकाउन्‍ट पर लिखा है कि 'सुशील ने एक विश्‍व चैम्पियन की तरह ही मानसिक मज़बूती का परिचय दिया है, और सुशील को नजफगढ़ का शेर कहा है, और कहा है कि हम उन पर गर्व करते हैं।

कैंसर से लड़कर वापसी करने वाले युवराज सिंह ने सुशील को बधाई देते हुए कहा है कि ' बहुत-बहुत बधाई, लगातार दो ओलंपिक पदक जीतना एक महान एथलीट की निशानी है। हमें आप पर गर्व है।

सुरेश रैना ने कहा है कि सुशील कुमार का पदक किसी भी तरह से स्‍वर्ण पदक से कम नहीं है, डिहाड्रेशन की दिक्‍कत होने पर भी आपने पदक जीता, यह एक बड़ी उपलब्धि है। सुशील कुमार ओलंपिक में भारत के ध्‍वजवाहक भी थे।

भारत ने ओलंपिक के इस 30वें संस्‍करण में 6 पदक जीते, जबकि बीजिंग ओलंपिक में एक स्‍वर्ण और दो कांस्‍य पदक जीते थे।

Story first published: Monday, August 13, 2012, 16:10 [IST]
Other articles published on Aug 13, 2012
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+