कार्यकारी बैठक से पहले राजीव शुक्ला ने दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग मामले में अपने दामाद के फंसने के बाद बीसीसीआई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का दबाव झेल रहे एन श्रीनिवासन ने भले ही इस्तीफा न दिया हो, लेकिन आईपीएल कमिश्नर राजीव शुक्ला ने अपने पद से नैतिक आधार पर इस्तीफा दे दिया है।
यह ध्यान देने योग्य है कि आज बीसीसीआई की वर्किंग कमेटी की बैठक होने वाली है। जिसमें कमेटी के बाकी सदस्य श्रीनिवासन से इस्तीफे की मांग कर सकते हैं। हालांकि श्रीनिवासन ने इस्तीफे के संकेत दे दिये है। आंतरिक सूत्रों के अनुसार उनका कहना है कि जब अन्य लोग इस्तीफा देने के लिए तैयार हो गये हैं तो उनका अपनी जिद पर अड़े रहना ठीक नहीं है। यह भी बताया जाता है कि बाहर के लोगों से ज्यादा तो श्रीनिवासन पर बोर्ड के सदस्यों ने ही दबाव बना रखा है।
अपना इस्तीफा देते हुए राजीव शुक्ला ने कहा है कि इस निर्णय के बारे में मैं स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण के बाद से ही सोंच रहा था। उनके साथ ही कोषाध्यक्ष अजय शिर्क और सचिव संजय जगदाले ने भी इस्तीफा दे दिया है। शुक्ला ने बताया कि आईपीएल के कमिश्नर पद के लिए हर साल नवीनीकरण होता है लेकिन मैं अब कोई और पद नहीं लूंगा। अब तक जो भी जिम्मेदारी मुझे दी गई हैं, मैंने उसे बेहतर ढंग से पूरा किया है। स्पॉट फिक्सिंग के विवाद के बाद भी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरे हुए थे। मैं आगे क्रिकेट की बेहतरी के लिए जो भी हो सकेगा वो मैं करता रहूंगा।
बीसीसीआई की वर्किंग कमेंटी में 24 सदस्य हैं, अब संजय जगदाले और अजय शिर्क के इस्तीफे के बाद अब 22 सदस्य ही बचे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
