Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खराब प्रदर्शन के लिए द्रविड़ भी दोषी: माल्या

नई दिल्ली, 13 मई: बंगलौर रायल चैलेंजर्स के मालिक विजय माल्या ने अपनी टीम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चारू शर्मा को बर्खास्त करने के एक दिन बाद कप्तान राहुल द्रविड़ को भी टीम के खराब प्रदर्शन के लिए जिम्मेदार ठहराया है। माल्या ने कहा कि नीलामी के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ को अपनी पसंद के खिलाड़ी चुनने की पूरी छूट थी। माल्या ने अपने व्यावसायिक मंत्र 'प्रदर्शन करो या हटो' को दोहराते हुए द्रविड़ से टीम के प्रदर्शन को सुधारने और जीत हासिल करने को कहा है।

माल्या ने बंगलौर रायल चैलेंजर्स की टीम को 11.16 करोड़ में खरीदा था। भारतीय प्रीमियर लीग की यह दूसरी सबसे महंगी टीम थी। लेकिन टीम का प्रदर्शन आईपीएल में काफी खराब रहा है। नौ मैचों में से टीम केवल दो मैच ही जीत पाई है। माल्या ने कहा कि द्रविड़ और शर्मा को टीम के चयन की छूट देना उनकी भूल थी। माल्या ने कहा कि उनके पास खिलाड़ियों की अलग सूची थी लेकिन टीम के आईकान खिलाड़ी द्रविड़ के निर्णय पर उन्हें भरोसा करना पड़ा। चारू ने भी द्रविड़ का समर्थन किया था।

शराब निर्माता ने कहा कि खिलाड़ियों की सूची देखने के बाद उनके दोस्तों ने कहा कि टीम ट्वेंटी-20 की बजाय टेस्ट क्रिकेट के लिए उपयुक्त है। माल्या ने चारू शर्मा को हटाकर उनके स्थान पर बृजेश पटेल को टीम का नया कार्यकारी अधिकारी बनाया है। आईपीएल में यह पहली कारपोरेट बर्खास्तगी है। माल्या ने कहा कि न तो द्रविड़ टीम के आखिरी स्थान पर रहने से खुश होंगे और न ही वह।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+