टोरेस की वजह से आयरलैंड बहार, स्पेन 4 -0 से जीता
स्पेनी खिलाडि़यों ने 66 प्रतिशत समय तक गेंद को अपने काबू में रखा। मैच के चौथे मिनट में ही स्पेन के फर्नेन्डो टोरेस के खूबसूरत गोल से स्पेन के समर्थकों को शुरुआती बढ़त से जश्न का मौका मिल गया। हाफटाइम तक आयरलैंड के खिलाड़ी गेंद को गोल तक ले जाने का संघर्ष करते रहे पर उन्हें सफलता हाथ नहीं लगी।
इसके बाद 49वें मिनट में डेविड सिल्वा के शानदार गोल से स्पेन को दोहरी बढ़त मिल गयी। 70वें मिनट में फर्नेन्डो टोरेस ने दोबारा अपने अंदाज में आक्रमण किया और स्कोर को 3-0 पहुंचा दिया।
स्पेन का तूफान अभी थमा नहीं था और 82वें मिनट में भी फबरेगास ने रॉकेटनुमा गोल दागकर स्पेन की सफलता की कहानी का आखिरी पन्ना लिख डाला। मैच के बाद ग्रुप सी में चैंपियन स्पेन चार अंको के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है।
गौरतलब है की स्पेन जैसी टीम के लिए ये एक बड़ा आसान मैच था। ग्राउंड पर मौजूद सूत्रों की अगर माने तो इस मैच के लिए स्पेन को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी। जैसे ही खेल के चौथे मिनट में स्पेन के फर्नेन्डो टोरेस ने अपने ख़ास अंदाज में गोल दागा तो एक बार ये पक्का हो गया था कि मैच टीम स्पेन ही जीतेगी। मैदान पर मौजूद खेल समीक्षकों कि अगर माने तो खेल के नवें मिनट में खिलाड़ी रिचर्ड द्वारा मारा गया हेडर भी लाजवाब था।
इस मैच के बाद एक बात स्पेन के लिए साफ हो गयी है अगर वो यूं ही प्रदर्शन करता रहा तो वो और टीमों पर आसानी से बढ़त बना सकता है और टाईटल पर कब्ज़ा कर सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
