स्पॉट फिक्सिंग: हरभजन और धोनी ने फंसाया श्रीसंत को
नई दिल्ली। स्पॉट फिक्सिंग में दोषी पाये गये तेज गेंदबाज श्रीसंत के पिता शांताकुमारन नायर ने टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह पर आरोप लगाये हैं कि इन दोनों ने ही श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग में फंसाया है। उन्होने यह भी कहा कि धोनी ने श्रीसंत को दोबारा टीम में न शामिल करने की धमकी दी थी। वहीं श्रीसंत की मां सावित्री देवी ने कहा है कि मेरे बेटे ने कुछ भी गलत नहीं दिया है। उन्होने श्रीसंत के पिता के बयान के बारे में कहा है कि यह भावुकता में दिया गया बयान है। मुझे नहीं लगता है कि धोनी या हरभजन ने उसे फंसाने की कोशिश की होगी। इसके अलावा श्रीसंत के जीजा मधु बालाकृष्णन ने कहा है कि यह उसके खिलाफ सोंची समझी साजिश की गई है जिससे कि उसकी शादी रूकवाई जा सके।
गौरतलब है कि श्रीसंत और राजस्थान रॉयल्स टीम के अन्य दो खिलाडि़यों को दिल्ली पुलिस ने होटल ट्राइडेंट से देर रात गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि कल खेले गये राजस्थान और मुंबई के मैच के अलावा पहले खेले गये अन्य मैचों में भी स्पॉट फिक्सिंग हुई थी। जिसमें वाइड, नो और अधिक रन देने जैसी शर्ते जुड़ी हुई थी।
श्रीसंत के अलावा अंकित चव्हाण और अजीत चंदौलिया को भी कल देर रात गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के अलावा दस अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी हुई है।
देखें फिक्सिंग के बारे में किसने क्या कहा-
|
सौरव गांगुली
(सीएनएन आईबीएन के हवाले से) टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ट्वीट किया है कि राहुल द्रविड़ की टीम के साथ जो भी हुआ, उसका मुझे अफसोस है। गौरतलब है कि द्रविड़ राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान हैं।
|
एन श्रीनिवासन
एन श्रीनिवासन ने कहा है कि मैं खेल में इस तरह की बातों को पसंद नहीं करता हूं।
|
चेतन भगत
चेतन भगत ने कहा है कि क्रिकेट के अलावा भी अन्य खेलों के बारे में सोंचा जाना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications