श्रीसंत 40 लाख रूपये लेकर क्‍या करेगा: सौरव गांगुली

कोलकाता। भारत के पूर्व कप्‍तान सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर तेज गेंदबाज एस श्रीसंत आईपीएल 6 में हुई स्‍पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं तो यह उसकी बेवकूफी है क्‍योंकि अगर वह टीम इंडिया के लिए खेलता तो एक टेस्‍ट सीरीज में 40 लाख कमा सकता था। अगर वह तीन टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 20 विकेट लेता, तो इससे और बेहतर कमा सकता था। इसके अलावा एक आईपीएल के सीजन में उसे इसका दस गुना मिलता है।

सौरव का कहना है कि मैं नहीं जानता कि वह फिक्सिंग में शामिल है या नहीं लेकिन अगर वह शामिल है तो उसने अपनी प्रतिभा को बर्बाद कर दिया और ऐसा करने वाला इंसान बेवकूफ ही हो सकता है क्‍योंकि आपने अपने गिफ्टेड टैलेंट का बेहतर इस्‍तेमाल नहीं किया। मैंने उसके बारे में टीवी पर जाना। गौरतलब है कि आईपीएल 6 में हुई स्‍पॉट फिक्सिंग में तीन क्रिकेटरों के नाम आये हैं जिनमें से श्रीसंत के अलावा अंकित चौहान और अजित चंडीला हैं।

यह पूछने पर कि क्‍या क्रिकेट में स्‍पॉट फिक्सिंग ने गहरी जड़ें जमा ली हैं, सौरव ने कहा ऐसा नहीं है, कमियां तो हर जगह ही होती हैं। हर एक तालाब में एक गंदी मछली होती है लेकिन उसकी वजह से पूरा तालाब गंदा नहीं हो जाता है। आप सिर्फ इसी घटना के आधार पर क्रिकेट का आकलन नहीं कर सकते हैं। भारत ने सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, महेंद्र सिंह धोनी और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी दिये हैं जिन पर कोई उंगली नहीं उठा सकते हैं।

Story first published: Tuesday, August 27, 2013, 15:52 [IST]
Other articles published on Aug 27, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+