मुंबई। अपने करिअर के 200 वें टेस्ट के पड़ाव पर पहुंचे महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने कहा है कि वह इस समय सन्यास लेने के बारे में नहीं सोंच रहे हैं, वह पहले की तरह सीरीज दर सीरीज सोंच रहे हैं। नवंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज की चर्चा है, जिसमें सचिन 200 टेस्ट खेलने वाले पहले क्रिकेटर बनेंगे।
सचिन का कहना है कि 'मुझे नहीं लगता है कि अभी इस बारे में मुझे सोंचना चाहिए, क्योंकि मैं बहुत आगे की नहीं सोंचता हूं। इसी तरह से मैंने अपने करिअर को आगे बढ़ाया है और पिछले 23 साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। गौरतलब है कि उम्मीद की जा रही है थी कि सचिन 200वां टेस्ट खेलने के बाद सन्यास ले लेंगे लेकिन उन्होने इस तरह की बातों से इनकार कर दिया है।
यह पूछने पर कि उनके प्रशंसक उन्हें 'क्रिकेट का भगवान' कहते हैं, इस पर सचिन का कहना है कि 'मैं भगवान नहीं हूं, सब ऊपर वाले का आशीर्वाद है अब तक जो भी जिंदगी में आया, उसके लिए उनका बहुत बहुत धन्यवाद। सचिन ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह अपने पिता को बहुत याद करते हैं जिनका 1999 विश्वकप के दौरान देहान्त हो गया लेकिन मेरी जिंदगी में ऐसे भी काफी मौके आये हैं, जिनकों याद कर मुझे खुशी होती है। कुछ चीजें जिंदगी में ऐसी होती हैं, जिन्हें आप बदल नहीं सकते हैं।
सचिन का कहना है कि जब वह काफी छोटे थे तो उनका सपना था कि वह मारूति 800 कार खरीदें।