वायु सेना ने सचिन से छीनीं 'ग्रुप कैप्टन' की पदवी
नई दिल्ली। युवाओं को प्रेरित करने के लिए वायुसेना की मानद पदवी से नवाजे गये सचिन तेंदुलकर से सेना ने यह पदवी ले ली है। 2011 में सचिन को ग्रुप कैप्टन की मानद पदवी दी गई थी और उन्हें वायुसेना का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था लेकिन सहयोग न मिलने के कारण उन्हें इस पद से हटा दिया गया है।
वायु सेना ने अपने प्रचार अभियान के पोस्टरों से भी सचिन की फोटो हटा दी है। उनकी जगह यह दर्जा बेसिक ट्रेनर विमान पिलाटस को दिया गया है। बताया जाता है कि वायुसेना के कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराने के लिए जब भी उनसे संपर्क किया गया तब तब उन्होने आने में असमर्थता जाहिर की। जिससे निराश होकर सेना ने यह कदम उठाया।
सचिन के अलावा टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी सेना ने लेफ्टिनेंट की उपाधि दी थी लेकिन वह भी सेना के कार्यक्रमों में नहीं शामिल हो सके।

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर अपने से जब भी वायुसेना के कार्यक्रमों में शामिल होने की गुजारिश की गई, उन्होने इस पर असमर्थता जतायी।

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर को युवाओं में उनकी लोकप्रियता के कारण्ा यह पद दिया गया था।

सचिन तेंदुलकर
कई बार सचिन पर यह भी आरोप लगे कि वह विज्ञापनों की शूटिंग के लिए वक्त निकाल लेते हैं पर देश की वायुसेना के इतने बड़े पद के लिए उनके पास समय नहीं है।

सचिन तेंदुलकर
सचिन के अलावा भारतीय वायुसेना का यह सम्मान टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी दिया गया।

सचिन तेंदुलकर
सचिन तेंदुलकर के दुनिया भर में प्रशंसक हैं और उन्हें उनके विनम्र स्वभाव के लिए भी जाना जाता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications