यह चौथा मौका होगा जब भारत वनडे विश्वकप की मेजबानी करेगा। आईसीसी की बैठक में यह भी कहा गया है कि किसी भी देश को टेस्ट दर्जा बनाये रखने के लिए एक विश्वकप से दूसरे विश्वकप के चार सालों के दौरान कम से कम 16 टेस्ट मैच खेलना जरूरी है। आईसीसी ने क्रिकेट के तीनों फार्म संरक्षित करने की जरूरत बताई।
इसके अलावा इंग्लैंउ एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड 2019 के विश्वकप की मेजबानी करेगा जबकि क्रिकेट आस्ट्रेलिया 2020 में क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी करेगा। आईसीसी ने इस बैठक में 2014 में बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्वकप की रिपोर्ट पर भी चर्चा की और मैच वेन्यू का भी जायजा लिया।