Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पत्‍नी संग न्‍यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं कप्‍तान धोनी

नई दिल्‍ली। चैंम्पियंस ट्रॉफी और वेस्‍टइंडीज में हुई सीरीज में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों छुट्टियां बिता रहे हैं। जहां टीम के कप्‍तान महेंद्र सिह धोनी अपनी पत्‍नी साक्षी के साथ न्‍यूयॉर्क में हैं, वहीं रोहित शर्मा मुंबई स्थित अपने घर पर बारिश का मजा ले रहे हैं।

टीम के खिलाडि़यों को यह ब्रेक काफी लंबे समय बाद मिला है। चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले टीम के खिलाडि़यों ने आईपीएल में खेला था। वहीं इसमें उठे स्‍पॉट फिक्सिंग के विवाद ने सभी को हिला कर रख दिया। मगर अब टीम की जीत के बाद खिलाडि़यों को मामले से राहत मिली है।

टीम इंडिया 21 जुलाई को जिम्‍बाब्‍वे दौरे के लिए रवाना हो रही है। इस दौरे पर कई खिलाडि़यों को आराम दिया गया है। टीम इंडिया की कप्‍तानी विराट कोहली संभालेंगे।

देखें टीम इंडिया के खिलाड़ी इन दिनों छुट्टियों में क्‍या कर रहे हैं?

महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अपनी पत्‍नी साक्षी के साथ न्‍यूयॉर्क में छुट्टियां बिता रहे हैं। उन्‍होने पहले ही ट्विटर पर कह दिया था कि इस दौरान उन्‍हें डिस्‍टर्ब न किया जाये।

विराट कोहली

विराट कोहली

क्रिकेट से आराम मिलने के बाद भी विराट कोहली इन दिनों बिजी हैं, वह विज्ञापनों के लिए शूटिंग कर रहे हैं।

सुरेश रैना

सुरेश रैना

सुरेश रैना इन दिनों अपने घर को सजा रहे हैं। गौरतलब है कि अभी उन्‍होने जल्‍द ही घर खरीदा था। जिसके बारे में उनका कहना है कि वह जल्‍द ही घर की साज सज्‍जा का काम पूरा कर लेंगे।

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा

टीम को कई यादगार जीत दिलाने वाले जडेजा इन दिनों हार्सराइडिंग का आनंद उठा रहे हैं।

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा इन दिनों अपनी भतीजी के साथ घर पर खेलकर और फिल्‍में देखकर छुट्टियां बिता रहे हैं।

शिखर धवन

शिखर धवन

चैम्पियंस ट्रॉफी और वेस्‍टइंडीज में धमाल मचाने के बाद शिखर धवन अपनी पत्‍नी आयशा मुखर्जी के साथ छुट्टियां बिता रहे हैं।

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

बतौर सलामी बल्‍लेबाज अपनी भूमिका को सही ढंग से निभाने वाले रोहित इन दिनों मुंबई स्थित अपने घर पर बारिश का आनंद उठा रहे हैं। रोहित ने कहा था कि वह मुंबई की बारिश को काफी मिस करते हैं।

आर आश्विन

आर आश्विन

टीम इंडिया के आफ स्पिनर आर अ‍ाश्विन इन दिनों एशेज सीरीज का आनंद उठा रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+