For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

स्पॉट फिक्सिंग में शामिल हैं कई बड़े सितारे

नई दिल्ली। सरकार के लिए सिर दर्द और क्रिकेट की कलंक साबित हो रहे स्पॉट फिक्सिंग में रोज नये खुलासे हो रहे हैं। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से खबर आ रही हैं कि इस मकड़जाल में क्रिकेट के कई बड़े सितारे शामिल हैं जिनमें कुछ विदेशी खिलाड़ी भी हैं। सूत्रों ने इस बात की पुष्टि तो कर दी हैं लेकिन नाम के खुलासे नहीं किये हैं। सब अभी जांच के अंतरगत ही चल रहा है।

मालूम हो कि श्रीसंत की गिरफ्तारी से इस समय क्रिकेट महकमे में सनसनी फैली हुई हैं।दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक गिरफ्तार बुकी जिसका नाम याही मोहम्मद हैं ने कुछ बड़े क्रिकेट सितारों के नाम लिये हैं। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि बिंदु दारा सिंह की तरह और कोई बॉलीवुड हस्ती सट्टेबाजी में शामिल है कि नहीं। पुलिस को कुछ लोगों पर शक भी है क्योंकि आईपीएल में लगभग हर टीम से कोई ना कोई बॉलीवुड सेलिब्रेटी, किसी ना किसी रूप में जुड़ा हुआ है।

Spot Fixing

मालूम हो कि याही मोहम्मद को हाल ही में हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी श्रीसंत, अजीत चंदिला और अंकित चौहान को स्पॉट फिक्सिंग के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। 26 मई तक तीनों पुलिस हिरासत में हैं। तो वहीं एक बुकी के हवाले से यह भी कहा गया है कि उसने बैंगलोर के स्टार प्लेयर क्रिस गेल को चार लाख का ज्वैलरी गिफ्ट की थी।

गौरतलब है कि स्पॉट फिक्सिंग से इस समय पूरा आईपीएल शर्मसार है। बीसीसीआई चीफ के इस्तीफे की मांग भी लगातार हो रही है लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+