प्रशंसक खेल पर विश्‍वास बनाये रखे: सचिन तेंदुलकर

नई दिल्ली। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग के हालिया स्पॉट फिक्सिंग मामले को आश्यचर्यजनक और पीड़ादायक बताया। पिछले दो सप्ताह से क्रिकेट जगत को हिला देने वाले इस मुद्दे पर तेंदुलकर ने पहली बार अपनी जुबान खोली है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट जब भी गलत कारणों से खबरों में आता है, तो मुझे तकलीफ होती है। पिछले दो सप्ताह में घटी घटनाएं आश्चर्यजनक और पीड़ादायक हैं।" हालांकि उम्‍मीद की जा रही थी कि इस मसले पर टीम इंडिया के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी कुछ कहेंगे लेकिन अभी तक उन्‍होने कुछ भी नहीं कहा।

विश्व के महान बल्लेबाजों में से एक तेंदुलकर ने कहा, "क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में हमें तत्पर रहने, कठिन संघर्ष करने, अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने तथा सच्ची खेल भावना के साथ खेलना सिखाया गया है।" तेंदुलकर ने अधिकारियों से इस मुद्दे की जड़ तक जाने के लिए गंभीर प्रयास करने का अनुरोध किया।

तेंदुलकर ने हाल के घटनाक्रम को भारतीय क्रिकेट के लिए कठिन समय बताया और कहा कि लाखों प्रशंसकों के विश्वास को बनाए रखने की जरूरत है। तेंदुलकर ने कहा, "इस कठिन समय के दौरान मैं पूरे देश में क्लबों, राज्यों एवं देश की तरफ से खेलने वाले उस हर खिलाड़ी के साथ हूं, जो इस मुद्दे की तह तक जाने के लिए ईमानदार कदम उठाए जाने के लिए अधिकारियों पर विश्वास करते हैं।"

तेंदुलकर हाल ही में सम्पन्न हुए आईपीएल-6 में विजेता टीम मुम्बई इंडियंस की तरफ से खेल रहे थे और उन्होंने आईपीएल से अपने संन्यास की घोषणा भी कर दी है।

Story first published: Friday, May 31, 2013, 17:54 [IST]
Other articles published on May 31, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+