साक्षी के फ्लाइंग किस देते हैं धोनी को एनर्जी

By Ajay Mohan

बैंगलोर। इंडियन प्रीमियर लीग के छठे संस्करण के 16वें मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स को दो गेंदों पर दो रन चाहिये थे, तब कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ उनकी पत्‍नी साक्षी की भी सांसें रुकी हुई थीं। जब रविंद्र जडेजा का बाउंड्री पर कैच हुआ तो वो टूट गईं, लेकिन अंपायर द्वारा नो बॉल करार देते ही साक्षी झूम उठीं।

जी हां इन दिनों आईपीएल मैचों में जहां बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ खास आकर्षण बने हुए हैं, वहीं चेन्‍नई के मैचों में सभी की नज़रें रहती हैं कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी पर। आखिर क्‍यों न हों, टीम इंडिया के कप्‍तान की पत्‍नी जो हैं और हां उन्‍हें क्रिकेट से बेहद प्रेम भी तो है। मजेदार बात यह है कि मैच के दौरान साक्षी बीच-बीच में अपने पति को फ्लाइंग किस देती हैं, जिससे उनके अंदर एनर्जी आ जाती है।

साक्षी न केवल मैचों के दौरान बल्कि मैच के पहले और बाद में भी अकसर कैमरे की नजर में आ ही जाती हैं। खास बात यह है कि धोनी उन्‍हें अपना लकी चार्म भी मानते हैं। आखिर क्‍यों न हो शादी के तुरंत बाद धोनी ने भारत को विश्‍वकप भी तो जिताया था। हो सकता है साक्षी के सितारे ही धोनी के सितारों को बुलंद करने में सहायक हुए हों।

आईपीएल में साक्षी

आईपीएल में साक्षी

आईपीएल में साक्षी

साक्षी की यह खुशी दर्शा रही है कि वो अपने पति के साथ-साथ क्रिकेट से भी कितना प्रेम करती हैं। साक्षी अब तक आईपीएल में धोनी के हर मैच में स्‍टेडियम में मौजूद रहीं हैं।

आईपीएल में साक्षी

आईपीएल में साक्षी

धोनी कल के मैच के खत्म होने के बाद जब ड्रेसिंग रूम की तरफ बढ़ रहे थे, तब साक्षी के हाथ तालियां पीटते-पीटते थक नहीं रहे थे।

आईपीएल में साक्षी

आईपीएल में साक्षी

आईपीएल के मैचों में अकसर देखा गया है कि जब धोनी मैदान पर होते हैं, तब साक्षी उन्‍हें पवेलियन में खड़े होकर फ्लाइंग किस भेजती हैं। और वही फ्लाइंग किस उन्‍हें अच्‍छा खेलने के लिये प्रेरित भी करते हैं।

आईपीएल में साक्षी

आईपीएल में साक्षी

धोनी और साक्षी की मुलाकात भारत और पाकिस्तान के बीच कोलकाता में हुए टेस्ट मैच के दौरान हुई थी। साक्षी रावत तब ताज होटल में इंटर्नशिप कर रही थीं और धोनी टीम के साथ उस होटल में ठहरे हुए थे।

आईपीएल में साक्षी

आईपीएल में साक्षी

धोनी और साक्षी रांची के डीएवी श्यामली स्कूल के मित्र हैं। दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम किया करते थे। साक्षी का परिवार उनके पिता के रिटायरमेंट के बाद देहरादून चला गया था। 4 जुलाई 2010 देहरादून के निकट एक रिसॉर्ट में एक निजी समारोह में धोनी ने अपनी मंगेतर साक्षी रावत के साथ शादी रचाई।

Story first published: Sunday, April 14, 2013, 16:03 [IST]
Other articles published on Apr 14, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+