जांचकर्ताओं का दावा है कि ये तीनों मैचों में कथित रूप से जोड़तोड़ करने के लिए चंदीला के संपर्क में थे। पुलिस ने हैदराबाद और ग्रेटर नोएडा से ये गिरफ्तारी की है। पुलिस की स्पेशल टीम ने भूपेन्द्र नागर, सैयद अहमद और सुनील सेक्सेना को गिरफ्तार किया है। भूपेन्द्र सिंह को ग्रेटर नोएडा से, जबकि सैयद दुरेज अहमद और सुनील सक्सेना को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है।
फिक्सिंग के आरोप में पहले से गिरफ्तार चंदीला ने इनके नाम पुलिस को बताए थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने फौरन इन्हें कोर्ट में पेश किया जिसके बाद इन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांचकर्ताओं का दावा है कि गिरफ्तार किए गए तीनों सट्टेबाजों का उस ग्रुप से रिश्ता था जिसके संपर्क में चंदीला था। ताजा गिरफ्तारियों के बाद पुलिस ने अब तक इस मामले में श्रीसंत, अजित चंदेला और अंकित चव्हाण समेत 22 लोगों की गिरफ्तार कर चुकी है।