Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL Spot Fixing: शामिल हैं और 6 बड़े क्रिकेटर, खुलासा जल्द

नई दिल्ली।क्रिकेट को शर्मसार करने वाले स्पॉट फिक्सिंग में एक के बाद एक चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। खबर आ रही है कि राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी श्रीसंत, अजीत चंदिला और अंकित चौहान के अलावा 6 और क्रिकेटर हैं जिनके नाम सट्टेबाजी में शामिल हैं। यह छहों खिलाड़ी क्रिकेट की दुनिया के बड़े नाम हैं।

टीवी चैनल आज तक के मुताबिक स्पॉट फिक्सिंग में शामिल छहों खिलाड़ी मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के हैं, जिनके नाम मीडिया के सामने क्राइम ब्रांच कभी भी ला सकती हैं।

कहा तो यह भी जा रहा है कि क्रांइम ब्रांच आईपीएल 6 के फाइनल का इंतजार कर रही थी ताकी आईपीएल का दंगल खत्म हो और वह इत्मीनान से इस मसले को मीडिया के सामने लेकर आये।

IPL Spot Fixing

खूफिया मीडिया तंत्र की माने तो आज क्राइम ब्रांच क्रिकेट के कुछ नामचीन सितारों से तफ्तीश के तौर पर पूछ-ताछ भी कर सकती हैं। हो सकता है कि पूछ-ताछ के घेरे में चेन्नई सुपर किंग्स के कैप्टन महेन्द्र सिंह धोनी भी हों। इसके अलावा कहा जा रहा है कि विराट कोहली और हरजन सिंह को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। हालांकि क्राइम ब्रांच ने किसे पूछताछ के लिए बुलाया है इस बात से भी पर्दा उठा नहीं हैं।

वैसे आपको बता दें कि पूछताछ के घेरे में धोनी की पत्नी साक्षी रावत भी है क्योंकि सट्टेबाजी के जुर्म में पकड़े गये बॉलीवुड कलाकार बिंदु दारा सिंह आईपीएल मैच के दौरान साक्षी के बगल बैठे हुए पाये गये हैं। बिंदु ने कहा है कि साक्षी ने खुद उनको अपने बगल बैठने को कहा था। तो वहीं बीसीसीआई चीफ के इस्तीफे की मांग भी लगातार हो रही है लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष श्रीनिवासन ने इस्तीफा देने से इंकार कर दिया है।

मालूम हो कि श्रीसंत की गिरफ्तारी से इस समय क्रिकेट महकमे में सनसनी फैली हुई हैं।दिल्ली पुलिस के सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि एक गिरफ्तार बुकी जिसका नाम याही मोहम्मद हैं ने कुछ बड़े क्रिकेट सितारों के नाम लिये हैं। वहीं पुलिस इस बात की जांच कर रही हैं कि बिंदु दारा सिंह की तरह और कोई बॉलीवुड हस्ती सट्टेबाजी में शामिल है कि नहीं। पुलिस को कुछ लोगों पर शक भी है क्योंकि आईपीएल में लगभग हर टीम से कोई ना कोई बॉलीवुड सेलिब्रेटी, किसी ना किसी रूप में जुड़ा हुआ है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+