oi-Ajay
जयपुर। स्पॉट फिक्सिंग में एक-एक कर नये खुलासे हो रहे हैं। कुछ खुलासे मीडिया कर रहा है, तो कुछ मुंबई और दिल्ली क्राइम ब्रांच। एक बड़ा खुलासा यह हुआ है कि फिक्सिंग के इस रैकेट में साक्षी के डबल रोल हैं। अररे हम यहां महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी की बात नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके नाम की कर रहे हैं। क्योंकि पुलिस के रडार पर एक नहीं दो साक्षी हैं।
पहली कप्तान धोनी की पत्नी और दूसरी जयपुर की हवा सड़क इलाके में रहने वाली साक्षी झाला हैं। साक्षी धोनी का अभी तक सिर्फ कुसूर है कि वो आईपीएल मैचों के दौरान विंदू दारा सिंह के साथ देखी गईं। वो पुलिस के रडार पर हैं, लेकिन फिलहाल उनके खिलाफ कोई सबूत हाथ नहीं लगे हैं, लेकिन हां साक्षी झाला की भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है। खास बात यह है कि साझी झाला और साक्षी धोनी ने एक साथ पढ़ाई की है। और श्रीसंत की साक्षी झाला से मुलाकात धोनी की पत्नी ने हीं करवायी थी।
स्पॉट फिक्सिंग के दौरान क्या-क्या
राजस्थान रॉयल्स के मैच के दौरान दोनों साक्षी जयपुर के एक बड़े होटल में डिनर पर गईं, जो खास तौर से श्रीसंत के लिये रखा गया था। इसी बीच श्रीसंत ने साक्षी झाला को ब्लैकबेरी जेड-10 गिफ्ट किया और दोनों की दोस्ती रंग लाने लगी। इसके बदले में साक्षी झाला और उसके साथियों ने श्रीसंत को एक टाइगर का पोस्टर गिफ्ट किया।
साक्षी झाला के पिता अतुल झाला पैलेस ऑन व्हील्स में कार्यरत हैं। जो इस समय मीडिया से बात करने से बच रहे हैं। साक्षी झाला को पूछताछ के लिये बुलाने की तैयारी में है। इस दौरान साक्षी धोनी को भी बुलाया जा सकता है, क्योंकि दोनों ने सवाई मान सिंह स्टेडियम में एक साथ कई मैच देखे। श्रीसंत ने साक्षी झाला को कुछ पैसा भी दिया था, शॉपिंग के लिये।
खैर अब दो साक्षी पुलिस को साक्ष जुटाने में कितनी मदद करती हैं, खैर साक्षी धोनी के लिये जो खबरें मीडिया में आ रही हैं, उनसे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता क्योंकि उन्होंने ही ट्वीट किया, "कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना।"
आईपीएल में साक्षी धोनी
आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लगभग हर मैच में साक्षी धोनी दिखाई दीं। हर मैच में वो अपने पति का हौंसला बढ़ाने के लिये कई अलग-अलग अंदाज में नजर आयीं।
चंदीला को मिले थे रुपये
राजस्थान रॉयल्स के गिरफ्तार खिलाड़ी अजीत चंदीला को पिछले आईपीएल संस्करण में भी स्पॉट फिक्सिंग के लिए 12 लाख रुपये मिले थे। यह जानकारी दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को दी। पुलिस हिरासत में पूछताछ के बाद एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "पिछले वर्ष के आईपीएल संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग के लिए चंदीला को गिरफ्तार सट्टेबाज सुनील भाटिया ने रुपये दिए थे।"
श्रीसंत की जब्त वस्तुओं का ब्योरा मांगा
दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को मुंबई पुलिस से संपर्क कर श्रीसंत की जब्त वस्तुओं का विवरण प्रदान करने की मांग की। मुंबई पुलिस ने होटल के उस कमरे से, जहां से पिछले गुरुवार को श्रीसंत को गिरफ्तार किया गया था, उनसे जुड़े कई सामान जब्त किए। यह जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी।
शाम तक पूछताछ करना चाहती है मुंबई पुलिस
आईपीएल के वर्तमान संस्करण में स्पॉट फिक्सिंग मामले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुंबई पुलिस ने गुरुवार को आईपीएल की फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुरुनाथ मेयप्पन को शुक्रवार की शाम तक उनके संपर्क में रहने के आदेश दिए। यह जानकारी मुंबई में एक पुलिस अधिकारी ने दी।
35,000 करोड़ रुपये का नुकसान
सट्टेबाजों के गिरोहों के खिलाफ की गई कार्रवाई के कारण दिल्ली के सट्टेबाजों को 35,000 करोड़ रुपयों का घाटा हुआ है। पुलिसिया कार्रवाई के बाद अधिकतर सट्टेबाजों ने या तो अपना कारोबार बंद कर दिया है या भूमिगत हो गए हैं।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Friday, May 24, 2013, 15:37 [IST]
Other articles published on
May 24, 2013