फिल्म में काम करेंगे एस श्रीसंत
कोच्चि। आईपीएल 6 में स्पॉट फिक्सिंग में कथित तौर पर शामिल रहे टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज एस श्रीसंत मलयालम फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन बालाचन्द्र कुमार कर रहे हैं। श्रीसंत को आईपीएल के दौरान दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उन्हें कई दिनों तक जेल में रहना पड़ा और इन दिनों वह जमानत पर बाहर आये हैं।
इस पर श्रीसंत ने कहा है कि मैं इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद एक्साइटेड हूं, जो कि मेरे लिए एक बड़ी चुनौती है, यह क्रिकेट के खेल की तरह आसान नहीं है। फिल्म का नाम 'बिग पिक्चर' है। श्रीसंत ने इसके पहले मलयालम गाने में एक गेस्ट रोल भी किया है लेकिन स्पॉट फिक्सिंग में उनका नाम आने के बाद उनके रोल को एडिट कर हटा दिया गया था।
स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में उनका नाम आने के बाद उनका अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर खत्म माना जा रहा है। स्पॉट फिक्सिंग मामले पर बीसीसीआई ने भी कहा था कि हम आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाई करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
