Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्राइवेट पार्टी में बुकी जीजू के साथ नॉनवेज बनवाती थीं धोनी की पत्‍नी साक्षी

जयुपर। स्‍पॉट फिक्सिंग का जाल बढ़ता ही जा रहा है। एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं और बड़ी-बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है। इसी बीच ये खुलासा हुआ है कि श्रीसंत जयपुर के सी-स्‍कीम में अपनी महिला मित्र के घर बुकी जीजू जनार्दन और टीम इंडिया के कप्‍तान महेन्‍द्र सिंह धोनी की पत्‍नी साक्षी के साथ गया था। खास बात ये है कि साक्षी के फरमाइश पर वहां स्‍पेशल नॉनवेज खाना बनाया गया था।

सबसे बड़ा खुलासा ये है कि मैच खत्‍म होने के बाद राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन खिलाडिय़ों के लिए पार्टी आयोजित करता था मगर इस पार्टी के बाद होटल के बार में श्रीसंत अपनी पर्सनल पार्टी करते थे। इस पार्टी में कुछ ही लोग शरीक होते थे जिसमें श्रीसंत के अलावा बुकी अभिषेक शुक्ला, जीजू, श्रीसंत की गर्लफ्रेंड तथा उसकी कई परिचित युवतियां शामिल थीं।

सूत्रों की मानें तो धोनी की पत्‍नी साक्षी भी इस पार्टी में शरीक हो चुकी थी। उल्‍लेखनीय है कि आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग मामले से जुड़े बुकी अभिषेक शुक्ला का संपर्क जयपुर के नामी ज्वेलर से होने की जानकारी सामने आई है। माना जा रहा है कि जयपुर के कई नामी लोग फिक्सिंग में लिप्त थे। दिल्ली पुलिस की जांच में यह खुलासा हुआ है। शुक्ला की तलाश जारी है। श्रीसंत के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जवाहर सर्किल के निकट एक होटल से दस्तावेज जुटाए हैं। होटल प्रबंधन से बुकी द्वारा किए गए भुगतान के दस्तावेज लिए हैं। होटल की गैलेरी व बार के कुछ सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं। बुकी अभिषेक जयपुर में श्रीसंत की पार्टियों का खर्चा उठाता था।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+