देखे वीडियो- होटल के कमरे में लड़की संग रंगरलियां मनाते श्रीसंत

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। ग्‍लैमर, बेइंतहा पैसा और दर्शकों को रोमांच की हद तक ले जाने वाला इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) इन दिनों सट्टेबाजी और सेक्‍स को लेकर बदनाम है। क्रिकेट के इस फटाफट फार्मेट में स्‍पॉट फिक्सिंग के आरोप में फंसे राजस्‍थान रॉयल्‍स के तीन खिलाड़ी एस श्रीसंत, अंकित चौहान और अजीत चंदीला बुरी तरह फंसते जा रहे हैं। इस बात का खुलासा पहले ही हो चुका है कि बुकी जीजू जनार्दन ने इन खिलाडि़यों को ना केवल महंगे गिफ्ट दिये थे बल्कि उन्‍हें लड़कियों से भी मिलवाया था। अब इस बात की पुष्टि होटल की दूसरी मंजिल से मिली सीसीटीवी वीडियो ने कर दिया है।

सीसीटीवी वीडियो में साफ तौर पर श्रीसंत और अंकित चौहान के साथ लड़कियां आती जाती दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं एस श्रीसंत एक लड़की के कमर में हाथ डाले उसे अपने कमरा नंबर 333 में लड़की को अंदर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में साफ दिख रहा है कि ये दोनों खिलाड़ी देर रात तक होटल की दूसरी मंजिल पर अपने कमरों के बाहर खड़े होकर बालकनी में लड़कियों से बातचीत कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि बीते 8 मई को राजस्‍थान रॉयल्‍स की टीम होटल जेडब्ल्यू मैरियट में पहुंची थी।

वीडियो के मुताबिक रात 10 बजे बुकी जीजू जनार्दन अंकित चौहान के साथ श्रीसंत के कमरा नंबर 333 के बाहर पहुंचे। उसने श्रीसंत से मिलने के लिए दरवाजा खटखटाया। इस दौरान अंकित ने हाथ में पैकेट पकड़ा हुआ था। श्रीसंत ने थोड़ी देर बाद दरवाजा खोला। दस मिनट बाद काले कपड़े पहने हुए एक लड़की श्रीसंत के कमरे के पास आई। कुछ देर बाद दो और लोग श्रीसंत के कमरे के बहार पहुंचे। इस दौरान एक लड़की श्रीसंत के कमरे के बाहर खड़ी रही। रात करीब 10 बजकर 55 मिनट पर श्रीसंत और अंकित लड़कियों के साथ होटल से बाहर चले गए थे।
<center><iframe width="600" height="450" src="http://www.youtube.com/embed/I-mVKnSACUM" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>

रात करीब 2 बजकर 19 मीनट पर श्रीसंत ब्लैक एंड व्हाइट कपड़े पहनकर होटल में आई एक और लड़की के साथ दिखे। श्रीसंत लड़की के साथ सीधे अपने कमरे में चले गए। इसके अलावा क्रिकेटर अंकित उसके पीछे दूसरी लड़की के साथ आ रहा था। उसके अगले दिन ही यानी कि 9 मई को किंग्स इलेवन पंजाब और राजस्थान रॉयल्स टीमों के मैच के दौरान श्रीसंत पर स्पाट फिक्सिंग के आरोप लगे। दिल्ली पुलिस होटल से फुटेज और कमरों का रिकार्ड आदि अपने साथ ले गई थी। इनकी जांच में गिफ्ट आदि का खुलासा हुआ।

Story first published: Monday, May 27, 2013, 14:57 [IST]
Other articles published on May 27, 2013
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+