कोर्ट के इस फैसले के बाद आईपीएल सट्टेबाजी मामले में एक साथ 8 लोगों को जमानत मिली है। मुंबई किला कोर्ट ने सभी आरोपियों को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दे दी। बेल पर रिहा होने वाले आठों आरोपियों को कोर्ट ने बिना इजाजत देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। इसके अलावा उन्हें हर रोज जांच दफ्तर में हाजिरी लगानी होगी।
गौरतलब है कि कल कोर्ट ने आईपीएल में सट्टेबाजी के आरोप में गुरुनाथ मयप्पन और विंदू दारा सिंह को 14 जून तक के लिए जेल भेज दिया था। गुरुनाथ मयप्पन को 23 मई की रात को मुंबई में गिरफ्तार किया गया था। जबकि अभिनेता विंदू दारा सिंह को 21 मई को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गुरुनाथ पर आरोप है कि उसने विंदू दारा सिंह के जरिए आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी की और विंदू के जरिए सट्टेबाजों को टीम से जुड़ी जानकारी दी।